Friday, October 9, 2026
Home New Thought

New Thought

नई सोच

अक्सर ये विचार सबके मन में आता है कि वह अपने आस-पास की समस्याओं को और दुनिया भर की चुनौतियों के समाधान में भागीदार बनें। सही को सही और गलत को गलत बोलने का साहस दिखाए। बदलाव का भागीदार बने। लेकिन यही सोचकर वह जीवनभर चुप रहता है या मुद्दों की अनदेखी की देता कि उसकी सुनेगा कौन, उसकी मानेगा कौन? पर, घने अंधेरे को चीरने का माद्दा एक छोटा सा दीया ही रखता है। वह भटकों को राह दिखाने का काम करता है। उस समय तक जलने का भी हौसला दिखाता है, जब तक आसमान से सूरज की रोशनी बिखरने नहीं लए जाए। पर, ये सब करना अकेले दीये के बूते की बात नहीं है। उसे चमकने के लिए तेल और बाती देने का माध्यम कोई न कोई जरूर बनता है। बस, यही काम समाज में हम सब मिलकर कर सकते हैं। हम सूरज तो नहीं बन सकते, लेकिन दीये को रोशन करने का काम कर सकते हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भी यही भूमिका है, वह हजारों-लाखों दीपकों को प्रज्जवलित करने के लिए तेल और बातियों को जुटाने का काम कर सकता है। सिस्टम और आमजन के बीच में सेतु बनने का माध्यम बन सकता है।

जागो इंडिया जागो इसी सोच को साकार करने के लिए आप सबके बीच में खड़ा है। जिस देश में नैरेटिव के भ्रम को फैलाकर सरकारें बन और बिगड़ जाती है, जिस दौर में अफवाहें लोगों की सांसें तक छीन लेती हैं, उन संघर्षों और चुनौतियों के बीच किसी को तो यह जिम्मेदारी उठानी होगी कि वह सच, साहस और सकारात्मक सोच के साथ अपनी बात को निडरता, निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ कह सके। शुरुआत हमने कर दी है, बस साथ आपको चलना होगा।

निर्देशक
Prateek Chauvey (प्रतीक चौवे)

फिर पेपर लीक का ‘हल्ला’ : लगता है ठीक ढंग से नहीं हो पा रहे इंतजाम

हर परीक्षा मुश्किल सी हो चली है। अब नीट 2026 परीक्षा गैस पेपर की वजह से विवादों में आ गई है। एसओजी के हाथ...

संवाद और संवेदनशीलता से ही आ सकती है आत्महत्याओं में कमी

Jaipur Suicide Case: एसएमएस मेडिकल कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्र ने फंदे पर लटककर जान दे दी। आत्महत्या के कारण का खुलासा तो...

पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा : बदले की भावना या बदलाव का असर

West Bengal Election Violence: पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा का दौर थम नहीं रहा। हिंसा में मुख्यमंत्री पद के दावेदार सुवेंदु अधिकारी के पीए...

संकल्प और कार्रवाई से ही बचेगी राजस्थान की पहचान

विरासत सहेजने की कोशिश ठीक ढंग से नहीं की जा रही। राजधानी जयपुर का परकोटा यह दर्शाने के लिए काफी है। जहां अनूठी शैली...

अपने हैं तो अपनों की जिम्मेदारियों से भागिए मत

बदलते दौर में अब अपने भी अपनों का साथ छुड़ाने लगे हैं। सुसाइड और हत्या की बढ़ती घटनाएं बताती हैं कि सबकुछ सही नहीं...

एलान किया है तो करके भी दिखाना होगा ‘डीजीपी साहब’

अब पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा ने झूठा मामला दर्ज कराने वालों पर कार्रवाई करने का एलान किया है। लंबे समय से यह शिकायत रही...
× Popup Image