Friday, October 9, 2026
Home New Thought

New Thought

नई सोच

अक्सर ये विचार सबके मन में आता है कि वह अपने आस-पास की समस्याओं को और दुनिया भर की चुनौतियों के समाधान में भागीदार बनें। सही को सही और गलत को गलत बोलने का साहस दिखाए। बदलाव का भागीदार बने। लेकिन यही सोचकर वह जीवनभर चुप रहता है या मुद्दों की अनदेखी की देता कि उसकी सुनेगा कौन, उसकी मानेगा कौन? पर, घने अंधेरे को चीरने का माद्दा एक छोटा सा दीया ही रखता है। वह भटकों को राह दिखाने का काम करता है। उस समय तक जलने का भी हौसला दिखाता है, जब तक आसमान से सूरज की रोशनी बिखरने नहीं लए जाए। पर, ये सब करना अकेले दीये के बूते की बात नहीं है। उसे चमकने के लिए तेल और बाती देने का माध्यम कोई न कोई जरूर बनता है। बस, यही काम समाज में हम सब मिलकर कर सकते हैं। हम सूरज तो नहीं बन सकते, लेकिन दीये को रोशन करने का काम कर सकते हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भी यही भूमिका है, वह हजारों-लाखों दीपकों को प्रज्जवलित करने के लिए तेल और बातियों को जुटाने का काम कर सकता है। सिस्टम और आमजन के बीच में सेतु बनने का माध्यम बन सकता है।

जागो इंडिया जागो इसी सोच को साकार करने के लिए आप सबके बीच में खड़ा है। जिस देश में नैरेटिव के भ्रम को फैलाकर सरकारें बन और बिगड़ जाती है, जिस दौर में अफवाहें लोगों की सांसें तक छीन लेती हैं, उन संघर्षों और चुनौतियों के बीच किसी को तो यह जिम्मेदारी उठानी होगी कि वह सच, साहस और सकारात्मक सोच के साथ अपनी बात को निडरता, निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ कह सके। शुरुआत हमने कर दी है, बस साथ आपको चलना होगा।

निर्देशक
Prateek Chauvey (प्रतीक चौवे)

 जेल में ऐसा ‘सुधार’ करेंगे जिम्मेदार, तो कानून क्या करेगा सरकार?

हत्या में सजायाफ्ता दो महिला बंदियों को घर ले जाकर सफाई करने वाली जेलर गिरफ्तार कर ली गई हैं जबकि फरार महिला प्रहरी की...

सरकारी स्कूलों के बच्चों की जान जोखिम में…सुधार का अलाप क्यों?

उदयपुर में फिर सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से बच्चों के घायल होने की घटना बेहद गंभीर है। घटना उदयपुर के भींडर...

बढ़ती नशाखोरी रोकने के लिए सख्त कानून और मजबूत अभियान की आवश्यकता

राजस्थान में बढ़ती नशाखोरी को लेकर चिंता लगातार बढ़ रही है। युवाओं में शराब और दूसरे नशीले पदार्थों की बढ़ती पहुंच केवल स्वास्थ्य का...

निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों की हर 8 घंटे में फोटो अपलोड करने पर तकलीफ क्यों?

राजस्थान में सरकार गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए योजनाएं बनाती है, करोड़ों रुपए खर्च करने के दावे करती...

ASI के बाद SI: खाकी की बढ़ती घूसखोरी, जनता में घटता भरोसा!

नागौर में ASI (एएसआई) के बाद अब जयपुर में SI (एसआई) के रिश्वत लेते पकड़े जाने का मामला सामने आया है। ये घटनाएं उस व्यवस्था...

हिंदी हाशिए पर, फिर सम्मान का ड्रामा क्यों?

हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। सरकारी कार्यालयों से लेकर शिक्षण संस्थानों और विभिन्न संगठनों में हिंदी के सम्मान की बातें हो रही हैं।...
× Popup Image