Thursday, September 3, 2026
Home New Thought

New Thought

नई सोच

अक्सर ये विचार सबके मन में आता है कि वह अपने आस-पास की समस्याओं को और दुनिया भर की चुनौतियों के समाधान में भागीदार बनें। सही को सही और गलत को गलत बोलने का साहस दिखाए। बदलाव का भागीदार बने। लेकिन यही सोचकर वह जीवनभर चुप रहता है या मुद्दों की अनदेखी की देता कि उसकी सुनेगा कौन, उसकी मानेगा कौन? पर, घने अंधेरे को चीरने का माद्दा एक छोटा सा दीया ही रखता है। वह भटकों को राह दिखाने का काम करता है। उस समय तक जलने का भी हौसला दिखाता है, जब तक आसमान से सूरज की रोशनी बिखरने नहीं लए जाए। पर, ये सब करना अकेले दीये के बूते की बात नहीं है। उसे चमकने के लिए तेल और बाती देने का माध्यम कोई न कोई जरूर बनता है। बस, यही काम समाज में हम सब मिलकर कर सकते हैं। हम सूरज तो नहीं बन सकते, लेकिन दीये को रोशन करने का काम कर सकते हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भी यही भूमिका है, वह हजारों-लाखों दीपकों को प्रज्जवलित करने के लिए तेल और बातियों को जुटाने का काम कर सकता है। सिस्टम और आमजन के बीच में सेतु बनने का माध्यम बन सकता है।

जागो इंडिया जागो इसी सोच को साकार करने के लिए आप सबके बीच में खड़ा है। जिस देश में नैरेटिव के भ्रम को फैलाकर सरकारें बन और बिगड़ जाती है, जिस दौर में अफवाहें लोगों की सांसें तक छीन लेती हैं, उन संघर्षों और चुनौतियों के बीच किसी को तो यह जिम्मेदारी उठानी होगी कि वह सच, साहस और सकारात्मक सोच के साथ अपनी बात को निडरता, निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ कह सके। शुरुआत हमने कर दी है, बस साथ आपको चलना होगा।

निर्देशक
Prateek Chauvey (प्रतीक चौवे)

फिर चुनाव…वोट मांगने आए तो पिछले वादों का भी हिसाब लेना मत भूलना

राजस्थान में आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सोमवार को राज्य की 309 निकायों के कुल 10,245 वार्डों के आरक्षण के लिए लॉटरी...

नए मीटर से बिजली चोरी तो रुकी नहीं, बिल जरूर बढ़ गए

बिजली चोरी बंद नहीं हो पा रही। इस पर कार्रवाई भी फिलहाल सुस्त पड़ी है। गिने-चुने मामले पकड़े जा रहे हैं, हालांकि सरकार का...

आजादी की खुशियां मनाने को तो मिले स्पेशल बजट

आजादी के राष्ट्रीय पर्व की खुशियां चारों तरफ दिखाई दे रही हैं। तिरंगा फहराना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि नई पीढ़ी में देशभक्ति और जिम्मेदारी का...

विवाद का हल सार्वजनिक टकराव से नहीं संवाद से सुलझेगा

राजस्थान के वन राज्य मंत्री संजय शर्मा बुधवार को अलवर नगर निगम परिसर में सफाईकर्मियों की नियुक्ति की मांग को लेकर धरना देना पड़ा। उनका...

कहीं कचरागाह तो कहीं अतिक्रमण, आखिर जिम्मेदार क्यों नहीं दे रहे ध्यान

अधिकांश सार्वजनिक पार्कों का भगवान ही मालिक है। कहीं कचरागाह बने तो कहीं अतिक्रमण की चपेट में आ गए। यह हाल अकेले जयपुर का नहीं,...

जेल की मजबूत होगी निगरानी, तभी रुकेगी मनमानी

श्रीगंगानगर शहर के राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह बंद बाल कैदियों ने वार्डन साहब राम डेलू की सिर पर डंडे मार-मार हत्या कर दी।...
× Popup Image