Friday, November 6, 2026
HomeNational NewsCJP पर विदेशी फंडिंग के आरोप, दिल्ली पुलिस ने 4 घंटे की...

CJP पर विदेशी फंडिंग के आरोप, दिल्ली पुलिस ने 4 घंटे की पूछताछ, अब कोच्चि में आंदोलन की तैयारी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) इन दिनों विदेशी फंडिंग के आरोपों और पुलिस पूछताछ को लेकर चर्चा में है।

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) इन दिनों विदेशी फंडिंग के आरोपों और पुलिस पूछताछ को लेकर चर्चा में है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और प्रवक्ता आशुतोष रांका पर विदेशी फंडिंग मिलने के गंभीर आरोप लगाए हैं। जितेंद्र सिंह के मुताबिक, अधिकारियों के पास इस संबंध में सबूत मौजूद हैं। उन्होंने दावा किया कि अभिजीत दीपके को अमेरिका के डोनर्स से, जबकि आशुतोष रांका को पाकिस्तान के नेताओं से आर्थिक मदद मिल रही है।

इसी बीच, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सौरव दास और आशुतोष रांका से राजौरी गार्डन स्थित कार्यालय में करीब चार घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान दोनों से लगभग 70 सवाल पूछे गए। वहीं, CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्हें सबूत पेश करने की चुनौती दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में सवाल उठाया कि यदि विदेशी फंडिंग का मामला था, तो संबंधित लोग उनके साथ बैठकर बातचीत और चाय-नाश्ता क्यों कर रहे थे?

7 नवंबर को कोच्चि में CJP का प्रदर्शन
राजनीतिक और कानूनी विवादों के बीच CJP ने केरल के कोच्चि में 7 नवंबर को SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के खिलाफ बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी इसे जंतर-मंतर की तर्ज पर आयोजित करने की तैयारी में है। प्रदर्शन में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके भी शामिल होंगे। इस घटनाक्रम के बाद CJP एक साथ कई मोर्चों पर सक्रिय नजर आ रही है। अब सबकी निगाहें पुलिस की जांच, विदेशी फंडिंग के आरोपों पर सामने आने वाले तथ्यों और कोच्चि में होने वाले प्रदर्शन पर टिकी हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image