Friday, October 9, 2026
Home New Thought

New Thought

नई सोच

अक्सर ये विचार सबके मन में आता है कि वह अपने आस-पास की समस्याओं को और दुनिया भर की चुनौतियों के समाधान में भागीदार बनें। सही को सही और गलत को गलत बोलने का साहस दिखाए। बदलाव का भागीदार बने। लेकिन यही सोचकर वह जीवनभर चुप रहता है या मुद्दों की अनदेखी की देता कि उसकी सुनेगा कौन, उसकी मानेगा कौन? पर, घने अंधेरे को चीरने का माद्दा एक छोटा सा दीया ही रखता है। वह भटकों को राह दिखाने का काम करता है। उस समय तक जलने का भी हौसला दिखाता है, जब तक आसमान से सूरज की रोशनी बिखरने नहीं लए जाए। पर, ये सब करना अकेले दीये के बूते की बात नहीं है। उसे चमकने के लिए तेल और बाती देने का माध्यम कोई न कोई जरूर बनता है। बस, यही काम समाज में हम सब मिलकर कर सकते हैं। हम सूरज तो नहीं बन सकते, लेकिन दीये को रोशन करने का काम कर सकते हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भी यही भूमिका है, वह हजारों-लाखों दीपकों को प्रज्जवलित करने के लिए तेल और बातियों को जुटाने का काम कर सकता है। सिस्टम और आमजन के बीच में सेतु बनने का माध्यम बन सकता है।

जागो इंडिया जागो इसी सोच को साकार करने के लिए आप सबके बीच में खड़ा है। जिस देश में नैरेटिव के भ्रम को फैलाकर सरकारें बन और बिगड़ जाती है, जिस दौर में अफवाहें लोगों की सांसें तक छीन लेती हैं, उन संघर्षों और चुनौतियों के बीच किसी को तो यह जिम्मेदारी उठानी होगी कि वह सच, साहस और सकारात्मक सोच के साथ अपनी बात को निडरता, निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ कह सके। शुरुआत हमने कर दी है, बस साथ आपको चलना होगा।

निर्देशक
Prateek Chauvey (प्रतीक चौवे)

जब विधायक का यह हाल तो आमजन का भगवान ही मालिक

पानी के संकट पर मचे बवाल के बाद भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी को पीट दिया गया। यह कृत्य सरकारी अफसरों ने ही किया। RUIDP...

मरीज परेशान, सिस्टम लाचार-कब बदलेगी तस्वीर

सरकारी अस्पतालों की संख्या बढ़ी, उनके विस्तार के दावे भी हुए पर इलाज का सिस्टम ज्यों का त्यों बना हुआ है। मामूली हादसे में...

सुधार के बिना नहीं सुलझेगी प्रमाण पत्र बनवाने की परेशानी

डेथ सर्टिफिकेट की अहमियत अब तो सब समझ ही गए होंगे। ओडिशा के क्योंझर में महज उन्नीस हजार के लिए चिलचिलाती धूप में एक...

अपराधियों को संरक्षण देने में कोई दल पीछे नहीं, कैसे होगा सुधार

Criminalization Of Politics: चुनाव में स्वच्छ छवि के प्रत्याशी उतारेंगे, मंत्री भी उन्हें ही बनाएंगे जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं हो। यही नहीं पार्टी...

गर्मी आते ही पानी-बिजली की परेशानी बढ़ी, सरकारी दावे फेल

गर्मी आते ही परेशानियां शुरू हो चुकी हैं। पानी के साथ बिजली की किल्लत का असर राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में...

व्यवस्था सुधरेगी तभी तो मिलेगा आमजन को समय पर न्याय

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अजय रस्तोगी ने आम आदमी को न्याय नहीं मिलने की पीड़ा उजागर की। उनका कहना भी सही है कि...
× Popup Image