Saturday, May 30, 2026
Home New Thought

New Thought

नई सोच

अक्सर ये विचार सबके मन में आता है कि वह अपने आस-पास की समस्याओं को और दुनिया भर की चुनौतियों के समाधान में भागीदार बनें। सही को सही और गलत को गलत बोलने का साहस दिखाए। बदलाव का भागीदार बने। लेकिन यही सोचकर वह जीवनभर चुप रहता है या मुद्दों की अनदेखी की देता कि उसकी सुनेगा कौन, उसकी मानेगा कौन? पर, घने अंधेरे को चीरने का माद्दा एक छोटा सा दीया ही रखता है। वह भटकों को राह दिखाने का काम करता है। उस समय तक जलने का भी हौसला दिखाता है, जब तक आसमान से सूरज की रोशनी बिखरने नहीं लए जाए। पर, ये सब करना अकेले दीये के बूते की बात नहीं है। उसे चमकने के लिए तेल और बाती देने का माध्यम कोई न कोई जरूर बनता है। बस, यही काम समाज में हम सब मिलकर कर सकते हैं। हम सूरज तो नहीं बन सकते, लेकिन दीये को रोशन करने का काम कर सकते हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भी यही भूमिका है, वह हजारों-लाखों दीपकों को प्रज्जवलित करने के लिए तेल और बातियों को जुटाने का काम कर सकता है। सिस्टम और आमजन के बीच में सेतु बनने का माध्यम बन सकता है।

जागो इंडिया जागो इसी सोच को साकार करने के लिए आप सबके बीच में खड़ा है। जिस देश में नैरेटिव के भ्रम को फैलाकर सरकारें बन और बिगड़ जाती है, जिस दौर में अफवाहें लोगों की सांसें तक छीन लेती हैं, उन संघर्षों और चुनौतियों के बीच किसी को तो यह जिम्मेदारी उठानी होगी कि वह सच, साहस और सकारात्मक सोच के साथ अपनी बात को निडरता, निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ कह सके। शुरुआत हमने कर दी है, बस साथ आपको चलना होगा।

निर्देशक
Prateek Chauvey (प्रतीक चौवे)

प्राइवेट स्कूलों की तानाशाही पर कब लगेगी लगाम ?

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी नहीं रुक रही है। फीस वृद्धि का मामला हो या फिर जबरन ट्यूशन लगवाने का, अभिभावकों की मुश्किल कम नहीं...

जब सजा का होगा ‘प्रहार’, तब ही रुकेगा भ्रष्टाचार

रिटायर्ड IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल आखिरकार पकड़े गए। जल जीवन मिशन में हुए हजारो करोड़ों के भ्रष्टाचार मामले में उनकी तलाश थी। पूर्व मंत्री...

आखिर ट्रैफिक जाम की मुश्किल से कब निजात पाएगी अवाम

जयपुर। ट्रैफिक जाम देश की सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है। तमाम प्रयास के बाद भी यह कम नहीं हो रही। दिन-दूने रात-चौगुने...

पार्टी का मूल कार्यकर्ता उपेक्षित, काम करने पर भी नहीं मिल रहा पद

भाजपा स्थापना दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सरकार और संगठन को खरी-खरी सुनाई। विचारधारा से कभी समझौता न करने की सीख देते...

जेल के बजाय जुर्माना क्या कम कर पाएगा अदालतों का बोझ

जयपुर। करीब एक हजार छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से हटाकर उन्हें जुर्माने या चेतावनी तक सीमित किया गया है। कई में जेल...

जब तक सरकारी सिस्टम रहेगा वीक, पेपर होते रहेंगे लीक

Rajasthan SI Exam 2021: एसआई भर्ती 2021 रद्द कर दी गई। हाईकोर्ट की खण्डपीठ ने बड़े पैमाने पर पेपर लीक और धांधली पर मुहर...
× Popup Image