Thursday, July 30, 2026
Home New Thought

New Thought

नई सोच

अक्सर ये विचार सबके मन में आता है कि वह अपने आस-पास की समस्याओं को और दुनिया भर की चुनौतियों के समाधान में भागीदार बनें। सही को सही और गलत को गलत बोलने का साहस दिखाए। बदलाव का भागीदार बने। लेकिन यही सोचकर वह जीवनभर चुप रहता है या मुद्दों की अनदेखी की देता कि उसकी सुनेगा कौन, उसकी मानेगा कौन? पर, घने अंधेरे को चीरने का माद्दा एक छोटा सा दीया ही रखता है। वह भटकों को राह दिखाने का काम करता है। उस समय तक जलने का भी हौसला दिखाता है, जब तक आसमान से सूरज की रोशनी बिखरने नहीं लए जाए। पर, ये सब करना अकेले दीये के बूते की बात नहीं है। उसे चमकने के लिए तेल और बाती देने का माध्यम कोई न कोई जरूर बनता है। बस, यही काम समाज में हम सब मिलकर कर सकते हैं। हम सूरज तो नहीं बन सकते, लेकिन दीये को रोशन करने का काम कर सकते हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भी यही भूमिका है, वह हजारों-लाखों दीपकों को प्रज्जवलित करने के लिए तेल और बातियों को जुटाने का काम कर सकता है। सिस्टम और आमजन के बीच में सेतु बनने का माध्यम बन सकता है।

जागो इंडिया जागो इसी सोच को साकार करने के लिए आप सबके बीच में खड़ा है। जिस देश में नैरेटिव के भ्रम को फैलाकर सरकारें बन और बिगड़ जाती है, जिस दौर में अफवाहें लोगों की सांसें तक छीन लेती हैं, उन संघर्षों और चुनौतियों के बीच किसी को तो यह जिम्मेदारी उठानी होगी कि वह सच, साहस और सकारात्मक सोच के साथ अपनी बात को निडरता, निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ कह सके। शुरुआत हमने कर दी है, बस साथ आपको चलना होगा।

निर्देशक
Prateek Chauvey (प्रतीक चौवे)

जब सरकारी स्कूलों के भवन जर्जर तो शिक्षा व्यवस्था कैसे होगी मजबूत

सरकारी स्कूलों की हालत सुधरती नहीं दिखती। प्लानिंग बनती है, बजट तैयार होकर खर्च भी हो जाता है पर सुधार के नाम पर कुछ...

तबादलों में आवश्यकता को प्राथमिकता पर रखा जाए

तबादलों की लिस्ट आने वाली है, सचिवालय से लेकर जिला मुख्यालय तक कर्मचारी इसकी प्रतीक्षा में है। अधिकांश विभागों में बड़े स्तर पर बदलाव...

सिस्टम की लापरवाही से जनता पानी-पानी

प्री मानसून की बारिश ने ही जयपुर के इंतजामों की पोल खोल दी। एक घंटे की तेज बारिश में कई इलाकों में जलभराव की...

कठोर नियम, कड़ी सजा और निरंतर कार्रवाई से ही रुकेगी मिलावटखोरी

मिलावट पर लगाम लग नहीं पा रही। पूरे राजस्थान में एक जैसा हाल है, जैसलमेर के पोकरण में फिर नकली घी का कारखाना पकड़ा...

कभी-कभार की जाग से सुधार नहीं होने वाला

अपने यहां जर्जर मकान गिरने से लोग दब जाते हैं, जिम्मेदार जागते हैं तो ऐसे मकानों की लिस्ट बनती है। कुछ दिन तक शोर...

बार-बार लगती आग में मरते निर्दोष और कुछ नहीं सीखने वाले हम और हमारा सिस्टम

नई दिल्ली। हादसों से कुछ भी नहीं सीखने का तो मानों संकल्प ही उठा लिया है। अब लखनऊ के अलीगंज में दो मंजिला कमर्शियल...
× Popup Image