Toxic Teaser: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ का नया टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है. करीब 1 मिनट 41 सेकेंड के इस टीजर ने सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचा दी है. दमदार एक्शन और बोल्डनेस की भरमार देखने को मिल रही है. इसके साथ ही टीजर में लेडी स्टारकास्ट की पहली झलक भी दिखाई गई है.
खतरनाक लुक में नजर आ रहे यश
टीजर में यश ‘राया’ नाम के किरदार में नजर आ रहे हैं. उनका लुक और अंदाज पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक दिखाई देता है. तेज रफ्तार एक्शन सीक्वेंस और सिनेमैटिक विजुअल्स फिल्म को नॉर्मल गैंगस्टर फिल्म से अलग होने का एहसास कराते हैं. टीजर की एक और खास बात इसकी दमदार महिला स्टारकास्ट है. वीडियो में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत की पहली झलक भी दिखाई गई है. सभी कलाकार अपने अलग-अलग और प्रभावशाली अंदाज में नजर आते हैं.
टीजर पर फैंस का मिलाजुला रिएक्शन
हालांकि टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कई दर्शकों ने यश की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, बैकग्राउंड म्यूजिक और विजुअल क्वालिटी की जमकर तारीफ की है. वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि टीजर में कहानी की झलक कम और बोल्ड दृश्यों पर ज्यादा जोर दिया गया है. कुछ लोगों ने इसे “स्टाइलिश” बताया, जबकि कुछ ने उम्मीद जताई कि फिल्म की कहानी टीजर से कहीं ज्यादा मजबूत होगी.
रुक्मिणी वसंत के लुक की हो रही चर्चा
रुक्मिणी वसंत के लुक और स्क्रीन प्रेजेंस की भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. वहीं यश के प्रशंसकों का कहना है कि अभिनेता एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करने के लिए तैयार हैं. ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का टीजर सामने आने के बाद अब दर्शकों को इसके ट्रेलर और रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.
ये भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा पर जा रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 4 की मौत, 8 गंभीर घायल



