शेनझेन। (निहारिका वैष्णव)। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने ऐतिहासिक बैठक की। चीन के शेनझेन शहर में हुई इस मीटिंग में पहली बार तीनों नेताओं ने एक साथ त्रिपक्षीय बैठक की। मीडिया के मुताबिक यह बैठक करीब 80 मिनट चली।
जिनपिंग बोले, “परमाणु हथियार इंसानियत के सिर पर लटकती तलवार है”
तीनों ने सर्वप्रथम परमाणु हथियारों के खतरों पर बात की। जिनपिंग ने कहा कि परमाणु हथियार इंसानियत के सिर पर लटकती तलवार है, और इन्हें पूरी तरह खत्म करने की ज़रुरत है। पुतिन ने कहा कि विश्व युद्ध में विजयी इन तीनों देशों को दुनिया में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की जिम्मेदारी लेनी होगी। तीनों देशों के बीच पहली बार त्रिपक्षीय बैठक होने पर ख़ुशी जताते हुए ट्रम्प बोले कि यह इतिहास रचने जैसा है।
बैठक में पुतिन ने दिए यह बयान
पुतिन ने कहा कि रूस, चीन और अमेरिका मिलकर दुनिया में स्थिरता मजबूत कर सकते हैं। दूसरे विश्व युद्ध के विजेता होने के कारण अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना तीनों देशों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में बढ़ते तनाव को अल्टीमेटम देकर नहीं, बातचीत करके सुलझाया जा सकता है।
बैठक में ट्रम्प के बड़े बयान
अमेरिका ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा, ट्रम्प ने ऐसा दावा किया है। उन्होंने रूस और चीन के साथ मिलकर परमाणु हथियारों की संख्या और उनका इस्तेमाल कम करने की भी बात की। ट्रम्प ने पुतिन के साथ यूक्रेन युद्ध को लेकर भी विस्तृत बातचीत की है, यह उम्मीद करते हुए कि पुतिन और यूक्रेन भी युद्ध खत्म करना चाहते हैं। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) की विवेचना करते हुए ट्रम्प ने कहा कि वह अपनी तय सीमाओं से आगे बढ़कर काम कर रहा है। ट्रम्प ने बताया कि अमेरिका और चीन दोनों चाहते हैं कि होर्मुज स्ट्रेट से तेल की सप्लाई बंद न हो और जहाजों की आवाजाही फिर शुरू हो।



