Wednesday, July 1, 2026
HomeLatest Newsअमरनाथ यात्रा पर जा रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से...

अमरनाथ यात्रा पर जा रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 4 की मौत, 8 गंभीर घायल

पंजाब के बठिंडा जिले में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की टेम्पो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिनमें 2 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Road Accident: पंजाब के बठिंडा जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे राजस्थान के 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बठिंडा-डबवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोधपुर रोमाना गांव के पास हुआ.

4 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत

पुलिस के मुताबिक, श्रद्धालुओं से भरी एक टेम्पो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं. वहीं करीब 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए एम्स बठिंडा में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों की टीम घायलों का उपचार कर रही है.

अमरनाथ यात्रा में शामिल होने जा रहे थे श्रद्धालु

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं का यह जत्था राजस्थान के बाड़मेर जिले से अमरनाथ यात्रा के लिए निकला था. 3 जुलाई से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के उद्देश्य से सभी लोग जा रहे थे. इसी दौरान बठिंडा के पास यह दुखद हादसा हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बठिंडा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है. प्रशासन मृतकों की पहचान की प्रक्रिया पूरी करने के साथ-साथ उनके परिजनों को सूचना देने में जुटा हुआ है. वहीं घायलों के बेहतर इलाज के लिए अस्पताल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: बारिश ने थामी मुंबई की रफ्तार, 24 घंटे में 100 मिमी से ज्यादा बरसात, सड़कें जलमग्न, लोकल ट्रेनें प्रभावित


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image