वॉशिंगटन/तेहरान। मिडिल ईस्ट में में तनाव चरम पर है। अमेरिका ने ईरान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले तेल व्यापार को पूरी तरह ठप करने के लिए ‘आर्थिक युद्ध’ छेड़ दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) की पूर्ण नाकेबंदी कर दी है, जिससे पिछले 24 घंटों में एक भी व्यापारिक जहाज नहीं गुजर सका है।
होर्मुज की नाकेबंदी: चीनी जहाजों को सीधा अल्टीमेटम
अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वह चीन को ईरानी तेल की सप्लाई किसी भी कीमत पर नहीं होने देगा। अमेरिकी ट्रेजरी मिनिस्टर स्कॉट बेसेंट के अनुसार, चीनी टैंकरों को होर्मुज के रास्ते में ही रोका जाएगा।
सैन्य तैनाती: अमेरिका ने इस मार्ग पर 10,000 सैनिक और 12 युद्धपोत तैनात किए हैं।
बड़ी कार्रवाई: अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के एडमिरल ब्रैड कूपर ने दावा किया कि पिछले 36 घंटों में ईरान का समुद्री व्यापार 100% ठप कर दिया गया है। 6 व्यापारिक जहाजों को अमेरिकी सेना के आदेश पर बीच समुद्र से वापस लौटना पड़ा।
यह खबर भी पढ़ें:-‘अभी तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है’, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर मिसाइल दागते वीडियो किया
‘सैंक्शन वेवर’ खत्म: ईरान पर ‘इकोनॉमिक फ्यूरी’
अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने घोषणा की है कि ईरानी तेल की बिक्री पर दी गई अस्थायी राहत (छूट) अब कुछ ही दिनों में खत्म हो रही है और इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। अमेरिका अब ‘इकोनॉमिक फ्यूरी’ रणनीति के तहत ईरान पर अधिकतम दबाव बना रहा है, ताकि उसकी वित्तीय गतिविधियों को पूरी तरह सीमित किया जा सके।
लेबनान मोर्चा: इजराइल ने घेरा ‘बिंत जबील’ शहर
एक तरफ समुद्र में तनाव है, तो दूसरी तरफ जमीन पर इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान में हमले तेज कर दिए हैं।
-इजराइली सैनिकों ने ‘बिंत जबील’ शहर की घेराबंदी कर ली है।
-सीमावर्ती गांवों में घरों को विस्फोटक से उड़ाया जा रहा है ताकि हिजबुल्लाह की पकड़ कमजोर की जा सके।
-जवाब में हिजबुल्लाह ने भी पिछले 24 घंटों में इजराइली ठिकानों पर ’34 सैन्य हमले’ करने का दावा किया है।
पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स
ट्रम्प का दावा: राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध खत्म होने के करीब है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी कार्रवाई के कारण ईरान अब परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा।
शांति वार्ता: लेबनान और इजराइल के बीच वॉशिंगटन में पहले दौर की सीजफायर वार्ता सकारात्मक रही।
इस्लामाबाद में बैठक: अगले दौर की अमेरिका-ईरान वार्ता पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हो सकती है, जिसका नेतृत्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर सकते हैं।
कनाडा की मदद: लेबनान के लिए कनाडा ने 40 मिलियन डॉलर की मानवीय सहायता का ऐलान किया है।
तेहरान में धमाके: ईरान की राजधानी तेहरान में दो IED धमाके हुए हैं, जिसमें 3 लोग घायल हुए हैं।
यह खबर भी पढ़ें:-होर्मुज में बढ़ते तनाव के बीच 15 भारतीय जहाज फंसे, नौसेना का बड़ा ऑपरेशन जारी, 10 जहाज सुरक्षित निकाले गए
अमेरिका में आंतरिक राजनीतिक टकराव
जहां एक तरफ ट्रम्प युद्ध खत्म करने की बात कर रहे हैं, वहीं अमेरिका के भीतर डेमोक्रेटिक सांसद उनके युद्ध अधिकारों (War Powers) को सीमित करने के लिए सीनेट में वोटिंग की तैयारी कर रहे हैं। डेमोक्रेट्स का आरोप है कि यह ‘पसंद का युद्ध’ (War of Choice) अमेरिकी हितों को जोखिम में डाल रहा है।
होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की नाकेबंदी और चीन को दी गई खुली चेतावनी यह संकेत देती है कि अमेरिका अब ईरान को पूरी तरह अलग-थलग करने की रणनीति पर काम कर रहा है। यदि यह गतिरोध लंबा खिंचा, तो वैश्विक तेल कीमतों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर इसका गहरा असर पड़ सकता है।



