Tuesday, May 19, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentSalman Khan के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, मौके पर...

Salman Khan के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर ने टाला बड़ा हादसा

सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट परिसर में सोमवार सुबह सांप दिखने से कुछ देर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्नेक कैचर मौके पर पहुंचा और सावधानी से सांप को पकड़कर सुरक्षित तरीके से वहां से हटाया। घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ। सलमान इन दिनों फिल्म ‘मातृभूमि’ और निर्देशक वामशी पैडीपल्ली की नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Salman Khan Snake News : मुंबई। बांद्रा इलाके से सोमवार सुबह एक ऐसी खबर सामने आई जिसने सलमान खान (Salman Khan) के प्रशंसकों को चौंका दिया। अभिनेता के मशहूर गैलेक्सी अपार्टमेंट परिसर में सांप दिखाई देने के बाद कुछ देर के लिए वहां हलचल का माहौल बन गया। जैसे ही लोगों की नजर सांप पर पड़ी, तुरंत सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया। थोड़ी ही देर में वह मौके पर पहुंचा और बेहद सावधानी के साथ सांप को पकड़ लिया। राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

नीचे वाले हिस्से में दिखा सांप

मिली जानकारी के मुताबिक, सांप गैलेक्सी अपार्टमेंट के नीचे वाले हिस्से में दिखाई दिया था। सलमान खान अपने परिवार के साथ इसी इमारत में रहते हैं, इसलिए खबर सामने आते ही आसपास मौजूद लोगों में भी बेचैनी बढ़ गई। बताया जा रहा है कि सांप पकड़ने वाले शख्स ने बिना घबराए पूरे हालात संभाले। उसने धीरे-धीरे सांप को काबू में लिया और बाद में सुरक्षित तरीके से बैग में डाल दिया, ताकि उसे वहां से हटाया जा सके। मौके पर कुछ अधिकारी भी पहुंचे थे, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया में मदद की। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि सांप अपार्टमेंट परिसर तक कैसे पहुंचा। यह भी सामने नहीं आया है कि वह इमारत के अंदर गया था या नीचे वाले हिस्से में ही पकड़ लिया गया।

इन फिल्मों की शूटिंग में बिजी है सलमान खान

काम की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म पहले बैटल ऑफ गलवान नाम से बनाई जा रही थी, लेकिन बाद में इसका नाम बदल दिया गया। बताया जा रहा है कि फिल्म में सलमान खान कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस किरदार के लिए अभिनेता ने अपने लुक और फिटनेस पर काफी मेहनत की है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी।

इसके अलावा सलमान खान निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की अगली फिल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ ‘नयनतारा’ नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हुई है। कहा जा रहा है कि फिल्म बड़े स्तर पर बनाई जा रही है और इसमें कई दमदार एक्शन दृश्य देखने को मिलेंगे। फिलहाल, गैलेक्सी अपार्टमेंट से सामने आई इस घटना ने सलमान खान के प्रशंसकों को जरूर चौंका दिया है। हालांकि राहत की बात यही रही कि समय रहते सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया और किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई।

सलमान खान को पहले भी काट चुका है सांप

बताते चलें कि साल 2021 में सलमान खान को उनके पनवेल फार्महाउस पर एक सांप ने काट लिया था। यह पूरा मामला तब हुआ, जब वो फार्महाउस के कमरे में घुसकर एक सांप को लकड़ी की मदद से बाहर निकाल रहे थे। तभी वो सांप उनके हाथ पर चढ़ गया। उसे पकड़ने की कोशिश में सांप ने उन्हें तीन बार डस लिया. जिसके बाद एक्टर को MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज चला था. हालांकि, वो सांप जहरीला नहीं था, इसलिए कुछ घंटे बाद ही एक्टर की छुट्टी कर दी गई थी. फिलहाल एक्टर अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं, जिसके लिए जिम में खूब पसीना भी बहा रहे हैं। (Arya Ladha)

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular