Tuesday, May 19, 2026
HomeLatest Newsट्रंप के दौरे के बाद अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहुंचेंगे बीजिंग,...

ट्रंप के दौरे के बाद अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहुंचेंगे बीजिंग, राष्ट्रपति शी जिनपिंग से करेंगे मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

Vladimir Putin China Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार को 2 दिवसीय दौरे पर बीजिंग पहुंचेंगे, जहां उनकी मुलाकात चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होगी। पुतिन की चीन यात्रा इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि यह Donald Trump के बीजिंग दौरे के तुरंत बाद हो रही है।

Vladimir Putin China Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार को चीन के 2 दिवसीय दौरे पर बीजिंग पहुंचेंगे. पुतिन की यह यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बीजिंग दौरा खत्म होने के एक सप्ताह से भी कम समय के भीतर हो रही है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय संबंधों, सुरक्षा और इंटरनेशनल मुद्दों पर रणनीतिक चर्चा करेंगे.

क्रेमलिन ने कहा है कि पुतिन और शी दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग के साथ-साथ ‘प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों’ पर भी चर्चा करने की योजना बना रहे हैं. यह यात्रा 2001 में हस्ताक्षरित चीन-रूस मैत्री संधि की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है.

पुतिन की चीन यात्रा का उद्देश्य

बीजिंग स्थित थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर चाइना एंड ग्लोबलाइजेशन’ के उप महासचिव वांग ज़िचेन ने कहा, ‘ट्रंप की यात्रा का उद्देश्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करना था, वहीं पुतिन की यात्रा एक दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदार को आश्वस्त करने के बारे में है. चीन के लिए, ये दोनों रास्ते एक दूसरे से अलग नहीं हैं.’

उन्होंने आगे कहा कि ‘बीजिंग पश्चिम के साथ स्थिर संबंध चाहता है, मॉस्को के साथ निरंतर रणनीतिक विश्वास और इतना कूटनीतिक अवसर चाहता है कि वह खुद को एक निष्पक्ष बड़ी शक्ति के रूप में पेश कर सके, जो सभी पक्षों से बातचीत करने में सक्षम हो.’

सितंबर 2025 में किया था चीन दौरा

गौरतलब है कि पुतिन ने पिछली बार सितंबर 2025 में चीन का दौरा किया था, जहां उन्होंने तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया, द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की 80वीं वर्षगांठ के सम्मान में आयोजित सैन्य परेड देखी और शी जिनपिंग के साथ वार्ता की. उस समय, शी ने अपने समकक्ष को ‘‘पुराना मित्र’’ कहा था, जबकि पुतिन ने शी को प्रिय मित्र कह कर संबोधित किया था.

ये भी पढ़ें: डॉग लवर्स को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, पुराने आदेश में संशोधन से किया इनकार, खारिज की सभी याचिकाएं


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular