Tuesday, May 19, 2026
HomeLatest Newsजयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी...

जयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत, 1 गंभीर घायल

Jaipur Accident News: जयपुर के दौलतपुरा इलाके में सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Jaipur Accident News: जयपुर के दौलतपुरा इलाके में सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है.

दौलतपुरा पुलिया के नीचे हादसा

जानकारी के अनुसार, यह हादसा दौलतपुरा पुलिया के नीचे उस समय हुआ जब तेज रफ्तार से आ रहे एक डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. बाइक पर तीन युवक सवार थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.तीसरा युवक घायल है और उसका इलाज जारी है.

मृतकों और घायल की हुई पहचान

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान जमवारामगढ़ रायसर निवासी महेश गुर्जर और कैलाश योगी के रूप में हुई है. वहीं महेश का भाई मुकेश घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

फरार डंपर चालक की तलाश तेज

दोनों शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार को करवाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार डंपर चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप के दौरे के बाद अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहुंचेंगे बीजिंग, राष्ट्रपति शी जिनपिंग से करेंगे मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular