Friday, May 15, 2026
HomeLatest Newsमुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर फैली अफवाहों पर शार्दुल...

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर फैली अफवाहों पर शार्दुल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच

शार्दुल ठाकुर ने साफ किया कि हार्दिक पंड्या टीम से बाहर नहीं हैं, बल्कि पीठ दर्द के कारण पिछले तीन मैच नहीं खेल पाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि हार्दिक 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वापसी करेंगे। ठाकुर ने हार्दिक के भविष्य को लेकर चल रही अफवाहों को गलत बताया।

Hardik Pandya Injury : धर्मशाला। मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। ठाकुर ने साफ कहा कि हार्दिक किसी विवाद या टीम मैनेजमेंट के फैसले की वजह से नहीं, बल्कि चोट के कारण पिछले तीन मुकाबलों से बाहर हैं और जल्द मैदान पर वापसी कर सकते हैं। हार्दिक टीम के साथ धर्मशाला नहीं गए थे, जहां मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भी अपने बच्चे के जन्म के कारण उपलब्ध नहीं थे, जिसके चलते टीम की कमान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने संभाली। बुमराह इस सीजन मुंबई के तीसरे कप्तान बने।

पीठ दर्द से जूझ रहे है हार्दिक : शार्दुल ठाकुर

ठाकुर ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हार्दिक चोटिल है और इसलिए वह पिछले कुछ मैच में नहीं खेल पाए। हार्दिक पीठ दर्द के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ भी मैच में नहीं खेल पाए थे। ठाकुर ने कहा, वह रायपुर (10 मई को आरसीबी के मैच के लिए) गए थे, लेकिन खेल नहीं पाए। वह अभी मुंबई में अभ्यास कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि वह कोलकाता (20 मई को ईडन गार्डन्स) में खेलेंगे। उनके जैसे खिलाड़ियों की कमी हमें हमेशा खलती है।

मुंबई इंडियंस की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। हार्दिक का इस दौरान प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और इसलिए फ्रेंचाइजी के साथ उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। ठाकुर ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं चल रही हैं, कुछ सही हैं, कुछ गलत। लेकिन उनके धर्मशाला नहीं आने का फैसला टीम प्रबंधन ने किया था।

पंजाब किंग्स के खिलाफ ठाकुर ने 39 रन देकर चार विकेट लिए और मुंबई की जीत में अहम भूमिका निभाई। ठाकुर ने कहा, मुझे लगता है कि बुमराह के साथ मेरा तालमेल अच्छा है। हमने काफी बातचीत की है। मुझे अन्य गेंदबाजों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन निश्चित रूप से वह अपने विचार साझा करने में कभी संकोच नहीं करते।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular