Tuesday, July 21, 2026
HomeLatest Newsटोंक के मालपुरा में राज्य कर विभाग की कार्रवाई, फर्जी बिलिंग का...

टोंक के मालपुरा में राज्य कर विभाग की कार्रवाई, फर्जी बिलिंग का बड़ा खेल बेनकाब, 4 फर्मों पर छापा

राज्य कर विभाग की प्रवर्तन शाखा-तृतीय ने टोंक जिले के मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल और रिफाइंड चीनी के कारोबार से जुड़ी चार फर्मों पर सर्च एवं जब्ती की कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में बिना वास्तविक माल परिवहन के फर्जी बिलिंग के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पास कर कर चोरी के संकेत मिले हैं।

Rajasthan News: जयपुर। राज्य कर विभाग की प्रवर्तन शाखा-तृतीय (Enforcement Wing-III) ने इंटेलिजेंस इनपुट और विश्लेषणात्मक डाटा के आधार पर टोंक जिले के मालपुरा में संचालित तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी के कारोबार से जुड़ी 4 प्रमुख व्यावसायिक फर्मों पर व्यापक सर्च एवं जब्ती की कार्रवाई की. प्रारंभिक जांच में इन फर्मों द्वारा माल के वास्तविक परिवहन के बिना बड़े पैमाने पर फर्जी बिलिंग के माध्यम से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) पास करने और कर अपवंचन किए जाने के संकेत मिले हैं। जिससे राजस्व को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण किए जब्त

सर्च के दौरान संबंधित कारोबारी दस्तावेजों का लेखा पुस्तकों से संतोषजनक सत्यापन नहीं हो सका. इसके बाद विभागीय टीम ने महत्वपूर्ण वित्तीय रिकॉर्ड, बिल बुक, रजिस्टर तथा लैपटॉप सहित विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरण विस्तृत जांच के लिए जब्त कर लिए हैं.

एक ही व्यक्ति चला रहा था चार फर्म

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि चारों व्यावसायिक फर्मों का संचालन एक ही व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है. पिछले 5 वर्षों के दौरान इन फर्मों के लगभग 6.56 करोड़ रुपये के कर संबंधी संव्यवहार संदिग्ध पाए गए हैं, जिनकी विस्तृत जांच की जा रही है.

विभाग ने बताया कि जब्त किए गए दस्तावेजों एवं इलेक्ट्रॉनिक डाटा की गहन स्क्रूटनी जारी है। जांच पूरी होने के बाद फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट, वास्तविक कारोबार तथा कर अपवंचन की सही मात्रा का खुलासा हो सकेगा।

ये भी पढ़ें: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, दूसरे दिन भी नहीं चल सका प्रश्नकाल


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image