Tuesday, July 21, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentनसीरुद्दीन शाह का वायरल वीडियो निकला फर्जी, जंतर-मंतर नहीं बल्कि यहां थे...

नसीरुद्दीन शाह का वायरल वीडियो निकला फर्जी, जंतर-मंतर नहीं बल्कि यहां थे एक्टर!

सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि नसीरुद्दीन शाह बेटे विवान शाह के साथ CJP प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-मंतर पहुंचे थे, लेकिन जांच में सामने आया कि वायरल वीडियो मुंबई के रीगल सिनेमा के बाहर का है।

(प्रज्ञा पांडे)। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है। वीडियो में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपने बेटे विवान शाह के साथ सड़क किनारे खड़े नजर आ रहे हैं। दावा किया गया कि वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP विरोध प्रदर्शन में छात्रों का समर्थन करने पहुंचे थे। जांच में सामने आया कि वायरल वीडियो दिल्ली के जंतर-मंतर का नहीं, बल्कि मुंबई के कोलाबा स्थित रीगल सिनेमा के बाहर का है। वीडियो में नसीरुद्दीन शाह और उनके बेटे सड़क किनारे खड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि पीछे थिएटर के पोस्टर भी नजर आ रहे हैं। वायरल क्लिप को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि इसमें वीडियो का वह हिस्सा हटा दिया गया, जिससे जगह की पहचान हो सकती थी। असली वीडियो में कैमरा घूमने पर रीगल सिनेमा का बोर्ड और वहां लगी फिल्मों के पोस्टर साफ दिखाई देते हैं।

वीडियो में ‘राजा शिवाजी’ और ‘पति पत्नी और वो 2’ फिल्मों के पोस्टर नजर आ रहे हैं, जिससे पुष्टि होती है कि यह जगह मुंबई का रीगल सिनेमा है। यह वीडियो सबसे पहले इंस्टाग्राम यूजर राजेश गौर ने 15 जुलाई को शेयर किया था। इसके बाद 20 जुलाई को इसे दोबारा पोस्ट किया गया। सोमवार को इसे गलत दावे के साथ शेयर किया जाने लगा कि नसीरुद्दीन शाह जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं। हालांकि, यह बात सही है कि नसीरुद्दीन शाह ने CJP से जुड़े मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने अपनी पत्नी रत्ना पाठक शाह, लेखिका अरुंधति रॉय और अर्थशास्त्री जयती घोष के साथ सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर एक संयुक्त बयान जारी किया था। उन्होंने सोनम वांगचुक से स्वास्थ्य को देखते हुए अनशन खत्म करने की अपील की थी। बयान में उन्होंने कहा था कि यह लड़ाई छोटी दौड़ नहीं बल्कि लंबी लड़ाई है और देश को युवाओं के नेतृत्व के लिए उनकी जरूरत है।

जहां नसीरुद्दीन शाह के पहुंचने का दावा गलत निकला, वहीं कुछ अन्य कलाकार वास्तव में जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इनमें शबाना आजमी, स्वरा भास्कर और प्रकाश राज जैसे नाम शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शबाना आजमी और प्रकाश राज ने अनशन पर बैठे छात्र नेताओं का अनशन खत्म करवाने में भी भूमिका निभाई। वायरल वीडियो को गलत संदर्भ के साथ शेयर किया गया। लेकिन नसीरुद्दीन शाह जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए थे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image