Wednesday, May 20, 2026
HomeLatest Newsउम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को राहत, हाईकोर्ट ने इस तारीख...

उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को राहत, हाईकोर्ट ने इस तारीख तक बढ़ाई अंतरिम जमानत

Asaram Interim Bail: आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से मेडिकल आधार पर राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत 25 मई तक बढ़ा दी।

Asaram Interim Bail: यौन उत्पीड़न के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को एक बार फिर राहत मिली है. राजस्थान हाईकोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत अवधि 25 मई तक बढ़ा दी है. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एसपी शर्मा और जस्टिस संगीता शर्मा की बेंच ने बुधवार को मेडिकल ग्राउंड के आधार पर यह राहत दी है.

अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग की थी

आसाराम की ओर से अंतरिम जमानत खत्म होने से पहले नया आवेदन दाखिल किया गया था, जिस पर सुनवाई के बाद अदालत ने अवधि बढ़ाने का फैसला सुनाया. याचिका में कहा गया था कि आसाराम की उम्र अधिक हो चुकी है और वे कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं. साथ ही यह भी तर्क दिया गया कि लंबे समय से जेल में रहने के कारण उन्हें इलाज के लिए अतिरिक्त राहत दी जानी चाहिए. आसाराम वर्ष 2013 से जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं. वर्ष 2018 में एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी.

पहले भी मिल चुकी है राहत

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी 2025 में उन्हें 3 महीने की अंतरिम जमानत दी थी, जिसे बाद में बढ़ाया गया. इसके बाद अक्टूबर 2025 में उन्हें 6 महीने की अंतरिम जमानत और दी गई थी, ताकि वे बाहर रहकर इलाज करवा सकें. अब 25 मई तक की अवधि में आसाराम को चिकित्सा सुविधा मिलती रहेगी। इसके बाद उनकी जमानत को लेकर अगला फैसला अदालत की सुनवाई पर निर्भर करेगा। ये भी पढ़ें: ‘मेरे सामने आएगी तो मैं उसे खुद मार दूंगी’, सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर छलका राजा की मां का दर्द, हाईकोर्ट जाने की कही बात


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular