Wednesday, April 29, 2026
HomeLatest Newsमतदान के बीच भवानीपुर में हंगामा, शुभेंदु अधिकारी के दौरे पर नारेबाजी,...

मतदान के बीच भवानीपुर में हंगामा, शुभेंदु अधिकारी के दौरे पर नारेबाजी, कार्यकर्ताओं की भिड़ंत, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

सुवेंदु अधिकारी के कालीघाट पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध से तनाव बढ़ गया। पुलिसकर्मियों के बीच पुलिस को हस्तक्षेप कर लाठी चार्ज करना पड़ा। अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग से शिकायत कर अतिरिक्त केंद्रीय बलों की मांग की और स्वतंत्र मतदान में बाधा डालने का आरोप लगाया।

Suvendu Adhikari Bhabanipur Clash : कोलकाता। कोलकाता के कालीघाट इलाके में बुधवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) भवानीपुर सीट के एक मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके पहुंचते ही तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे स्थिति तेजी से बिगड़ गई। तनाव बढ़ने पर पुलिस को तत्काल हस्तक्षेप करना पड़ा और हालात काबू में करने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी किया गया। यह घटना कालीघाट स्थित जय हिंद भवन के पास हुई, जहां बड़ी संख्या में समर्थक इकट्ठा हो गए थे।

घटना के बाद शुभेंदु अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग से शिकायत दर्ज कराते हुए अतिरिक्त केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की। उनका कहना है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाना जरूरी है। गौरतलब है कि शुभेंदु अधिकारी सुबह से ही भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर रहे थे, जहां चुनावी माहौल पहले से ही बेहद संवेदनशील बना हुआ है।

TMC कार्यकर्ताओं ने लगाये ‘जय बंगला’ और ‘चोर, चोर’ के नारे

शुभेंदु अधिकारी जैसे ही इलाके में पहुंचे, तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके खिलाफ ‘जय बंगला’ और ‘चोर, चोर’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाकर जवाब दिया, जिससे राजनीतिक रूप से संवेदनशील इस इलाके में तनाव बढ़ गया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि नारेबाजी तेज हो गई और दोनों दलों के समर्थक बूथ क्षेत्र के आसपास जमा हो गए।

पत्रकारों के सामने खड़े अधिकारी ने निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को फोन किया और स्थिति के बारे में शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उन पर हमला हुआ है और भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है। उन्होंने चुनाव अधिकारियों से कहा, मुझ पर हमला हुआ है। मतदाताओं को स्वतंत्र रूप से मतदान करने की सुविधा के लिए तत्काल और केंद्रीय बल भेजे जाने चाहिए। उन्होंने विपक्षी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को डराने-धमकाने के प्रयासों का आरोप लगाते हुए इलाके में अतिरिक्त केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कर्मियों की तैनाती की भी मांग की।

भवानीपुर सीट पर शुभेंदु और ममता के बीच तकड़ी टक्कर

भाजपा ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के सबसे चर्चित निर्वाचन क्षेत्रों में से एक भवानीपुर में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान को रोकने के लिए तृणमूल समर्थक जानबूझकर अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि स्थानीय लोग अधिकारी के खिलाफ स्वतःस्फूर्त आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भी चुनाव मैदान में होने के कारण, भवानीपुर के चक्रबेरिया, चेतला और मित्रा इंस्टीट्यूशन सहित कई बूथ क्षेत्रों में सुबह से ही शुभेंदु अधिकारी दौरा कर रहे हैं।

विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में दक्षिण बंगाल की 142 विधानसभा सीट पर मतदान जारी है जिसमें बनर्जी और अधिकारी के बीच सीधे मुकाबले के कारण भवानीपुर सबसे अधिक ध्यान आकर्षित करने वाले चुनावी क्षेत्रों में से एक बन गया है। मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा जबकि मतगणना 4 मई को होगी।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Banner