Wednesday, May 20, 2026
HomeIndia'मेरे सामने आएगी तो मैं उसे खुद मार दूंगी', सोनम रघुवंशी को...

‘मेरे सामने आएगी तो मैं उसे खुद मार दूंगी’, सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर छलका राजा की मां का दर्द, हाईकोर्ट जाने की कही बात

Raja Raghuvanshi Murder Case: शिलॉन्ग की कोर्ट से सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर मृतक राजा रघुवंशी के परिवार में भारी नाराजगी है। मां उमा रघुवंशी ने फैसले पर सवाल उठाते हुए हाईकोर्ट जाने की बात कही और कड़ी सजा की मांग की।

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मंगलवार को शिलॉन्ग की कोर्ट से जमानत मिल गई. कोर्ट से इस फैसले से राजा के परिवार में गहरी नाराजगी है. राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि हम कानून के भरोसे बैठे थे, लेकिन हमें न्याय नहीं मिला. उन्होंने आगे कहा कि अभी तक तो सुना था कि कानून अंधा होता है आज देखे भी लिया.’अगर सोनम मेरे सामने आएगी तो मैं चाहती हूं कि मैं उसको खुद मार डालूं.’

सोनम रघुवंशी को आखिर जमानत कैसे मिल गई?

राजा की मां ने सवाल उठाया कि सोनम रघुवंशी को आखिर जमानत कैसे मिल गई, जब की वह गुनहगार है? सोनम ने अपने पति को अपनी आंखों के सामने मरवाया था, तो जमानत किस आधार पर मिल गई? उमा रघुवंशी ने आरोप लगाया कि अंदर ही अंदर पैसों का खेल हुआ है. शुरुआत में पुलिस उनके साथ खड़ी दिखी, लेकिन बाद में परिवार को छोड़ दिया. उन्होंने यह भी कहा कि अगर आरोपी लड़की की जगह लड़का होता, तो शायद उसे इतनी आसानी से जमानत नहीं मिलती.

फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाने की कही बात

उमा रघुवंशी ने साफ किया वे इस फैसले को आगे चुनौती देंगी. उन्होंने कहा कि वह हाईकोर्ट जाएंगी और अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ेगी. उन्होंने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की और यहां तक कि दोषी को फांसी होनी चाहिए.

पिता और भाई ने जाहिर की नाराजगी

मृतक के पिता अशोक रघुवंशी ने फैसले पर निराशा जताई. उनका कहना है कि इस निर्णय से कानून पर उनका भरोसा कमजोर हुआ है. वहीं भाई सचिन रघुवंशी ने नाराजगी जताते हुए कहा, हमने फिल्मों में सुना था कि कानून अंधा होता है, लेकिन अब यकीन हो गया है.

हनीमून के दौरान किया था मर्डर

राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को सोनम से हुई थी और 21 मई 2025 को दोनों हनीमून मनाने शिलांग गए थे. 23 मई को राजा लापता हो गए. इसके बाद पुलिस, NDRF, SDRF और स्थानीय टीमों ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया. करीब एक हफ्ते बाद 2 जून 2026 को राजा का शव चेरापूंजी की खाई में मिला. बाद में सोनम ने 8 जून को गाजीपुर में सरेंडर किया और पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया. तब से यह मामला लगातार चर्चा में हैं.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए भागते दिखे लोग


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular