Friday, November 20, 2026
HomeLatest Newsजयपुर चिल्ड्रन्स फेस्टिवल का पांचवां संस्करण संपन्न, बच्चों ने कला और संस्कृति...

जयपुर चिल्ड्रन्स फेस्टिवल का पांचवां संस्करण संपन्न, बच्चों ने कला और संस्कृति के जरिए दिखाई प्रतिभा

जयपुर। जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में शुक्रवार को जयपुर चिल्ड्रन्स फेस्टिवल के पांचवें संस्करण का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष फेस्टिवल की थीम ‘ख्वाबों के परिंदे | Wings of Dreams’ रखी गई, जिसके माध्यम से बच्चों और युवाओं को अपनी कल्पनाओं, सपनों और रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मंच मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत, भजन जामिंग और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद जयपुर चिल्ड्रन्स फेस्टिवल की संस्थापक एवं सीईओ प्रो. डॉ. अपर्णा दीक्षित ने स्वागत संबोधन दिया।

फेस्टिवल के दौरान भरतनाट्यम, कथक, संगीत, नृत्य, थिएटर, स्टोरीटेलिंग, कविता और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। दिवा रंधावा और निक्की रंधावा ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी, वहीं चित्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कथक एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स के कलाकारों ने कथक के जरिए दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में प्रो. डॉ. अपर्णा दीक्षित के साथ एक विशेष संवाद सत्र भी आयोजित किया गया। इसका संचालन अजय वर्धन सिंह ने किया। सत्र में बच्चों की कल्पनाशीलता, अभिव्यक्ति और उनके सपनों को प्रोत्साहित करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

इसके अलावा नंदिनी शर्मा, तविशी भारद्वाज, महक रावत और जागृति सहित कई प्रतिभागियों ने नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अर्जू ग्रुप, क्रांति उदय फाउंडेशन एवं परिंदे फाउंडेशन, नया सवेरा और सुरमन संस्थान सहित विभिन्न संस्थाओं ने भी आयोजन में भागीदारी निभाई। इन संस्थाओं की प्रस्तुतियों के जरिए समावेशिता और सभी बच्चों को समान अवसर देने का संदेश दिया गया।

फेस्टिवल में विभिन्न आयु वर्गों के बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने, नई कलाओं को सीखने और आत्मविश्वास के साथ अपनी रचनात्मकता व्यक्त करने का अवसर मिला। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के सम्मान समारोह और समापन संबोधन के साथ हुआ। इस दौरान कलाकारों, सहयोगी संस्थाओं, अतिथियों और आयोजन से जुड़े सदस्यों के योगदान की सराहना की गई।

फेस्टिवल के पांचवें संस्करण ने यह संदेश दिया कि हर बच्चे में एक अनूठी प्रतिभा और असीम संभावनाएं होती हैं। जरूरत है तो बस उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने और सपनों को साकार करने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराने की।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image