Friday, November 20, 2026
Homeजयपुरमैगी खाने के बाद बच्ची की मौत, बड़ी बहन भी बीमार; पुलिस...

मैगी खाने के बाद बच्ची की मौत, बड़ी बहन भी बीमार; पुलिस ने जांच के लिए भेजे सैंपल

झोटवाड़ा के मंगलम सिटी में घर पर बने नूडल्स खाने के बाद 7 वर्षीय बच्ची पीहू कुमावत की मौत हो गई, जबकि उसकी 18 वर्षीय बड़ी बहन दिव्यांशी की भी तबीयत बिगड़ गई।

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। झोटवाड़ा के मंगलम सिटी में घर पर बने नूडल्स खाने के बाद 7 वर्षीय बच्ची पीहू कुमावत की मौत हो गई, जबकि उसकी 18 वर्षीय बड़ी बहन दिव्यांशी की भी तबीयत बिगड़ गई। हालांकि, उपचार के बाद दिव्यांशी को शुक्रवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने अभी मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने नूडल्स के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। वहीं, पीहू का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया जाना है। पोस्टमार्टम और लैब रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम?
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह पीहू के माता-पिता अपने अस्पताल में भर्ती बेटे गोविंद को देखने चौमूं के सिद्धि विनायक अस्पताल गए हुए थे। घर पर चार बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान बच्चे पास की किराना दुकान से 60 रुपये का नूडल्स पैकेट लेकर आए। सुबह करीब 10 बजे 14 वर्षीय भाई समर ने आधा पैकेट बनाकर खाया और बाकी नूडल्स बहन-भाइयों के लिए छोड़कर खेलने चला गया। दोपहर में पीहू और उसकी बड़ी बहन दिव्यांशी ने नूडल्स खाए और सो गईं। शाम को मां घर पहुंचीं और बच्चियों को जगाने लगीं। दिव्यांशी उठते ही उल्टियां करने लगी, लेकिन पीहू नहीं उठी। परिजन दोनों को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पीहू को मृत घोषित कर दिया।

पहले से अस्पताल में भर्ती है भाई
इस परिवार पर पहले से ही संकट के बादल मंडरा रहे थे। पीहू का भाई गोविंद पिछले करीब दो महीने से अस्पताल में भर्ती बताया जा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, स्कूल में सैनिटाइजर डालकर आग लगाए जाने से वह झुलस गया था। इसी सिलसिले में माता-पिता अस्पताल गए हुए थे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image