Tuesday, May 19, 2026
HomeIndiaगाजियाबाद के इंदिरापुरम में गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में लगी भीषण आग,...

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए भागते दिखे लोग

Ghaziabad Indirapuram Society Fire: गाजियाबाद के इंदिरापुरम की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे। दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से रोका और आसपास के फ्लैट खाली कराए। योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेकर राहत-बचाव तेज करने के निर्देश दिए।

Ghaziabad Indirapuram Society Fire: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई है. जहां इंदिरापुरम स्थित Gaur Green Avenue Society में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार और लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। घटना के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए फ्लैटों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे.

दमकल ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को अन्य फ्लैट्स तक फैलने से रोकने की कोशिश की।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

घटना की गंभीरता को देखते हुए CM योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लिया. उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और साफ कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी को तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी करने और सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

आग लगने के कारणों की जांच जारी

फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी खराबी के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है. प्रशासन की प्राथमिकता सभी लोगों को सुरक्षित निकालना और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लाना है. सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने चुनाव में धांधली का लगाया आरोप, कहा- ‘केंद्रीय बल, चुनावी पर्यवेक्षक BJP के इशारे पर कर रहे काम’


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular