Sunday, July 19, 2026
HomeLatest Newsजापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं पीवी सिंधु, तीन बार...

जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं पीवी सिंधु, तीन बार की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची को हराया

PV Sindhu Japan Open Champion: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर 750 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल में उन्होंने तीन बार की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया और जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं।

PV Sindhu Japan Open Champion: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया. खिताबी मुकाबले में पीवी सिंधु ने तीन बार की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची को सीधे गेमों में हराकर सुपर 750 सीरीज का खिताब अपने नाम किया. सिंधू ने पूरे मुकाबले में आक्रामक खेल, बेहतरीन रणनीति और दबाव के क्षणों में संयम का शानदार प्रदर्शन करते हुए यामागुची को 21-17, 21-17 से मात दी.

जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी

इस जीत के साथ पीवी सिंधू जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने घरेलू दर्शकों के सामने खेल रही यामागुची को कोई बड़ा मौका नहीं दिया और शुरुआत से अंत तक मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी.

दो साल से अधिक समय बाद बड़ी जीत

यह सिंधू का दो साल से अधिक समय बाद पहला बड़ा खिताब है. उन्होंने अपना पिछला खिताब 2024 के सैयद मोदी इंटरनेशनल में जीता था. इसके अलावा, 2019 विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीतने के बाद यह उनके करियर की सबसे बड़ी खिताबी सफलता मानी जा रही है.

शानदार वापसी का संकेत

लगातार चोटों और फॉर्म में उतार-चढ़ाव के दौर से गुजरने के बाद जापान ओपन में सिंधू का यह प्रदर्शन उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सुपर 750 जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में विश्व की शीर्ष खिलाड़ियों को हराकर खिताब जीतना आने वाले बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से पहले उनके आत्मविश्वास को नई मजबूती देगा.

ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक ने 20 जुलाई के संसद मार्च को बताया ‘आजादी का दूसरा आंदोलन’, पत्नी के जरिए अस्पताल से भेजा खास मैसेज


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image