Sunday, July 19, 2026
HomeIndiaसोनम वांगचुक ने 20 जुलाई के संसद मार्च को बताया 'आजादी का...

सोनम वांगचुक ने 20 जुलाई के संसद मार्च को बताया ‘आजादी का दूसरा आंदोलन’, पत्नी के जरिए अस्पताल से भेजा खास मैसेज

Sonam Wangchuk News: सोनम वांगचुक ने 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को 'दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन' बताते हुए समर्थकों से इसे सफल बनाने की अपील की। सफदरजंग अस्पताल से उनकी पत्नी के माध्यम से यह संदेश साझा किया गया।

Sonam Wangchuk News: पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च को भारत का ‘दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन’ बताते हुए इसे “अन्याय से मुक्ति” और “भय से मुक्ति” का अभियान करार दिया है. उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे इस मार्च को बड़ी सफलता बनाएं. वांगचुक का यह संदेश उनकी पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो के माध्यम से सफदरजंग अस्पताल से शेयर किया गया.

“अन्याय और भय से मुक्ति” की बात

हस्तलिखित संदेश को उनके आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर भी पोस्ट किया गया. जिसमें लिखा- ’20 जुलाई. आजादी का दूसरा आंदोलन. अन्याय से मुक्त भारत (जैसे प्रश्नपत्र लीक). भय से मुक्ति (मेरी अवैध हिरासत). संसद की ओर मार्च. कृपया इसे बड़ी सफलता बनाएं.’ यह संदेश सफदरजंग अस्पताल से उनकी पत्नी के माध्यम से भेजा गया है.

अस्पताल में रखने पर जताई आपत्ति

वांगचुक ने अपने संदेश में एक बार फिर आरोप लगाया कि जंतर-मंतर स्थित प्रदर्शन स्थल से हटाए जाने के बाद उन्हें उनकी इच्छा के विरुद्ध सफदरजंग अस्पताल में रखा गया है. उन्होंने इसे ‘अवैध हिरासत’ बताया है. हालांकि, दिल्ली पुलिस का कहना है कि वांगचुक को उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति, चिकित्सकीय सलाह और दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

20 जुलाई को संसद मार्च

कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने 20 जुलाई को संसद मार्च का आह्वान किया है. पार्टी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक मामलों की जवाबदेही तय करने, परीक्षा प्रणाली में सुधार तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है.

28 जून से आंदोलन से जुड़े हैं वांगचुक

सोनम वांगचुक 28 जून से कॉजपा के आंदोलन से जुड़े हुए हैं. जंतर-मंतर पर कई दिनों तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रहने के बाद शनिवार सुबह उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था.

ये भी पढ़ें: साइबर ठगों की अब खैर नहीं! CM भजनलाल शर्मा ने R4C और 1930 हेल्पलाइन का निरीक्षण कर दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image