Sunday, July 19, 2026
HomeLatest Newsराज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति...

राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाना: मंत्री जोगाराम पटेल

Jogaram Patel Barmer Visit: मंत्री जोगाराम पटेल ने बाड़मेर में समीक्षा बैठक और जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाना है।

Jogaram Patel Barmer Visit: संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने शनिवार को बाड़मेर सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक ली और जनसुनवाई की. उन्होंने जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल से विकास कार्यों, फ्लैगशिप योजनाओं और बजट घोषणाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने मानसून में देरी कारण जिले में पेयजल व्यवस्थाओं, पशुधन के लिए चारे और पानी की उपलब्धता की व्यापक समीक्षा की गई. जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

पटेल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध कार्य कर रही हैं. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार लक्ष्य अंत्योदय के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वर्षा में हुई देरी के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं होगी और पशुधन के लिए चारे की कमी नहीं आने दी जाएगी.

अधिकारियों दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पटेल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं एवं परिवेदनाओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए. उन्होंने कहा कि अधिकारी जनसेवा की भावना से कार्य करते हुए पारदर्शिता, संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करें.

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही या उदासीनता सुशासन की अवधारणा को कमजोर करती है. इसलिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक अधिकारी अपने स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करें और नागरिकों को राहत पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं.

सुशासन का आदर्श प्रस्तुत करें अधिकारी

पटेल ने कहा कि अधिकारी निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें, इससे आमजन में शासन की छवि सुदृढ़ होती है और जनता का विश्वास प्रशासन पर बढ़ता है. उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल आदेशपालक न बनें, बल्कि शासन की नीति और मंशा के अनुरूप सक्रिय भागीदारी निभाएं. जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ निरंतर संवाद रखें ताकि स्थानीय समस्याओं का त्वरित एवं युक्तियुक्त समाधान सुनिश्चित किया जा सके.

जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन को सशक्त बनाना

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं है, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि जनसुनवाई जैसी व्यवस्थाएं लोकतंत्र की नींव को मजबूत करती हैं और नागरिकों को सशक्त बनाती है. स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल, सड़क, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति जैसी बुनियादी सेवाएं प्रत्येक नागरिक का मूलभूत अधिकार हैं. उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि इन सेवाओं की नियमित और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. इस दौरान विधायक बाड़मेर डॉ. प्रियंका चौधरी, विधायक चौहटन श्री आदूराम मेघवाल सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं पीवी सिंधु, तीन बार की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची को हराया


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image