Sunday, July 19, 2026
HomeLatest News'मेरी सुरक्षा के साथ हो रहा गंभीर खिलवाड़', सांसद हनुमान बेनीवाल ने...

‘मेरी सुरक्षा के साथ हो रहा गंभीर खिलवाड़’, सांसद हनुमान बेनीवाल ने लगाए आरोप, CM भजनलाल और अमित शाह को लिखा लेटर

Hanuman Beniwal News: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपनी सुरक्षा में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। उन्होंने बीमार पुलिसकर्मियों की तैनाती और सुरक्षा हटाने पर निष्पक्ष जांच की मांग की।

Hanuman Beniwal News: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख और नागौर से लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने अपनी सुरक्षा में तैनात 3 पुलिसकर्मियों को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पूरे मामले की शिकायत की है. बेनीवाल का आरोप है कि कुछ पुलिस अधिकारियों ने जानबूझकर गंभीर बीमारियों से ग्रसित पुलिसकर्मियों को उनकी सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात किया. उन्होंने इसे न केवल अपनी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताया, बल्कि जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा गंभीर मामला भी करार दिया.

‘मेरी सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़’

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि नागौर जिले में लंबे समय से पुलिस अधीक्षक (SP) का पद खाली है. ऐसे में उनकी सुरक्षा में अस्वस्थ पुलिसकर्मियों की तैनाती गंभीर लापरवाही है. उन्होंने आरोप लगाया कि यदि किसी पुलिसकर्मी की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ती या कोई अप्रिय घटना होती, तो इसकी जिम्मेदारी उन पर डालकर उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.

पत्र में 3 पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य संबंधी मामलों का जिक्र

सुनील विश्नोई (कांस्टेबल): बेनीवाल के अनुसार, वह पहले से ही न्यूरोलॉजी संबंधी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे. 11 जुलाई को जयपुर में उनकी तबीयत बिगड़ने पर बेनीवाल स्वयं उन्हें SMS अस्पताल लेकर गए और उपचार की व्यवस्था कराई.

बलबीर गुर्जर (कांस्टेबल): 15 जुलाई को जयपुर से लौटते समय उनकी तबीयत गंभीर रूप से खराब हो गई. बेनीवाल ने उन्हें नागौर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बाद में उन्हें एम्स जोधपुर रेफर किया गया. चिकित्सकों ने उनके हृदय संबंधी पुरानी बीमारी से ग्रसित होने की आशंका जताई.

सीताराम (कांस्टेबल): बेनीवाल का कहना है कि उनकी सुरक्षा के लिए भेजे गए तीसरे पुलिसकर्मी सीताराम भी स्वास्थ्य की दृष्टि से अस्वस्थ थे. इसी कारण उन्हें भी वापस पुलिस लाइन भेज दिया गया.

सुरक्षा हटाने पर भी उठाए सवाल

मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को लिखे पत्र में बेनीवाल ने यह भी कहा कि कुछ समय पहले राजस्थान पुलिस की खुफिया शाखा ने उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरे के इनपुट दिए थे. इसके बाद उनकी सुरक्षा में हथियारबंद कमांडो और पुलिस एस्कॉर्ट तैनात किए गए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में बिना किसी पूर्व सूचना के यह अतिरिक्त सुरक्षा हटा ली गई. बेनीवाल ने सरकार से पूछा कि यदि खतरे का इनपुट था, तो सुरक्षा क्यों हटाई गई और वर्तमान में उस खतरे की स्थिति क्या है.

सरकार से कार्रवाई की मांग

सांसद ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि यह मामला केवल उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही से भी जुड़ा हुआ है.

ये भी पढ़ें: राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाना: मंत्री जोगाराम पटेल


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image