Wednesday, July 29, 2026
HomeLatest Newsलोकसभा में फिर हंगामा, लगातार सातवें दिन नहीं चला प्रश्नकाल

लोकसभा में फिर हंगामा, लगातार सातवें दिन नहीं चला प्रश्नकाल

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही सातवें दिन भी बाधित रही। गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग के बीच प्रश्नकाल नहीं चल सका।

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र में गतिरोध बुधवार को भी जारी रहा. दिल्ली में पिछले सप्ताह प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई. इसके साथ ही लगातार 7वें दिन प्रश्नकाल नहीं चल सका.

सदन की कार्यवाही शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन की 69 किलोग्राम स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली हरजिंदर कौर और पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने वाले गुलवीर सिंह को बधाई देते हुए भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की.

प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्ष का विरोध

इसके बाद जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ, कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों के सांसदों ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह से सदन में बयान देने की मांग उठानी शुरू कर दी. हंगामे के चलते प्रश्नकाल की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी.

ओम बिरला ने जताई नाराजगी

लगातार हो रहे व्यवधान पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों से प्रश्नकाल बाधित नहीं करने की अपील की. उन्होंने कहा कि कई सांसदों ने उनसे आग्रह किया है कि प्रश्नकाल चलना चाहिए, क्योंकि उनके प्रश्न बड़ी कठिनाई से सूचीबद्ध होते हैं. नियोजित तरीके से सदन में व्यवधान पैदा करना उचित नहीं है. आप अन्य सदस्यों का हक नहीं मार सकते. यह तरीका सही नहीं है.’

सातवें दिन भी नहीं चला प्रश्नकाल

NEET प्रश्नपत्र लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का मुद्दा मानसून सत्र की शुरुआत से ही संसद में गतिरोध का कारण बना हुआ है. मंगलवार को लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के साथ गतिरोध कुछ हद तक समाप्त होता दिखाई दिया था, लेकिन बुधवार को विपक्ष ने फिर वही मुद्दा उठाया और लगातार सातवें दिन प्रश्नकाल नहीं चल सका. हंगामे के बीच अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी.

ये भी पढ़ें: रयान टेन डोएशे की KKR में वापसी, भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image