Wednesday, July 29, 2026
HomeLatest Newsकॉमनवेल्थ गेम्स में हरजिंदर कौर ने दिखाया कमाल, वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर...

कॉमनवेल्थ गेम्स में हरजिंदर कौर ने दिखाया कमाल, वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

Harjinder Kaur CWG 2026 : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने महिलाओं के 69 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। स्नैच में दो नए रिकॉर्ड बनाकर उन्होंने भारत को वेटलिफ्टिंग में 7वां पदक दिलाया।

Harjinder Kaur CWG 2026 : भारतीय वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 69 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीतने वाली 29 वर्षीय हरजिंदर ने इस बार अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक करते हुए भारत को वेटलिफ्टिंग में मौजूदा खेलों का 7वां पदक दिलाया.

तीनों वर्गों में किया शानदार प्रदर्शन

पंजाब के नाभा की रहने वाली हरजिंदर ने प्रतियोगिता के दौरान स्नैच, क्लीन एंड जर्क और कुल वजन-तीनों वर्ग में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. पिछले 4 वर्षों में उनके प्रदर्शन में आए निरंतर सुधार की झलक इस मुकाबले में साफ दिखाई दी.

स्नैच में दो बार बनाया नया रिकॉर्ड

हरजिंदर ने स्नैच वर्ग में शानदार शुरुआत करते हुए पहले 99 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया. इसके बाद अपने अंतिम प्रयास में 101 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाकर उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया.

क्लीन एंड जर्क में भी दिखाया दम

क्लीन एंड जर्क में भी हरजिंदर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने पहले 123 किलोग्राम और फिर 126 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाया. इस तरह उनका कुल वजन 227 किलोग्राम रहा.

कनाडा की चार्लोट सिमोनो ने जीता गोल्ड

हरजिंदर के शानदार प्रदर्शन के बावजूद कनाडा की चार्लोट सिमोनो ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. सिमोनो ने प्रतियोगिता के तीनों वर्गों में राष्ट्रमंडल खेलों के नए रिकॉर्ड बनाए. उन्होंने स्नैच में 108 किलोग्राम, क्लीन एंड जर्क में 132 किलोग्राम वजन उठाया और कुल 240 किलोग्राम वजन के साथ नया राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड स्थापित किया. वह हरजिंदर से 13 किलोग्राम आगे रहीं.

ये भी पढ़ें: लोकसभा में फिर हंगामा, लगातार सातवें दिन नहीं चला प्रश्नकाल


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image