Wednesday, July 29, 2026
HomeLatest Newsरयान टेन डोएशे की KKR में वापसी, भारतीय टीम के पूर्व सहायक...

रयान टेन डोएशे की KKR में वापसी, भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

Ryan ten Doeschate: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोएशे की कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में वापसी हो गई है। उन्हें 'हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रैटेजी' नियुक्त किया गया है और अब वे KKR की वैश्विक क्रिकेट रणनीति, टैलेंट स्काउटिंग और टीम डेवलपमेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Ryan ten Doeschate: भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच के रूप में कार्यकाल समाप्त होने के बाद रयान टेन डोएशे एक बार फिर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से जुड़ गए हैं. आईपीएल फ्रेंचाइजी ने उन्हें ‘हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रैटेजी’ (क्रिकेट रणनीति प्रमुख) नियुक्त किया है. इस बीच, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुष्टि की है कि रयान टेन डोएशे और फील्डिंग कोच टी. दिलीप का अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया जाएगा.

वैश्विक KKR फ्रेंचाइजी की संभालेंगे जिम्मेदारी

नीदरलैंड के पूर्व बल्लेबाज टेन डोएशे अब KKR के वैश्विक क्रिकेट संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उनकी जिम्मेदारियों में क्रिकेट रणनीति तैयार करना, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज (टैलेंट स्काउटिंग), टीम निर्माण, खिलाड़ी चयन, प्रदर्शन का मूल्यांकन और विभिन्न लीगों में KKR से जुड़ी टीमों के विकास की निगरानी शामिल होगी. इसके अलावा वह KKR की अन्य फ्रेंचाइजी टीमों के साथ भी कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहेंगे.

कई लीगों में निभाएंगे अहम भूमिका

टेन डोएशे कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स, आईएलटी20 में अबूधाबी नाइट राइडर्स और मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स के सहायक कोच के रूप में भी कार्य करेंगे.

क्या बोले टेन डोएशे?

KKR द्वारा जारी बयान में टेन डोएशे ने कहा, ‘यह हमारी वैश्विक फ्रेंचाइजी के कोचिंग स्टाफ और टीम मूल्यांकन से जुड़े लोगों के साथ काम करने का एक अनूठा अवसर है. मैं प्रतिभा खोज प्रणाली और खिलाड़ी विकास कार्यक्रम को और मजबूत करने के साथ दीर्घकालिक क्रिकेट रणनीति तैयार करने को लेकर उत्साहित हूं.’

KKR से रहा है पुराना नाता

रयान टेन डोएशे का KKR के साथ लंबा जुड़ाव रहा है. वह 2012 और 2014 में आईपीएल खिताब जीतने वाली KKR टीम का हिस्सा थे. इसके बाद 2024 में जब KKR ने अपना तीसरा आईपीएल खिताब जीता, तब वह टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल थे.

ये भी पढ़ें: गुरु पूर्णिमा पर शिक्षा जगत को सीएम भजनलाल देंगे बड़ी सौगात, 947 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का होगा लोकार्पण, शिलान्यास


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image