Friday, May 22, 2026
Homeजम्मू-कश्मीरJammu and Kashmir News : आजाद लबों से गुलाम नबी  के बोल,कहा-...

Jammu and Kashmir News : आजाद लबों से गुलाम नबी  के बोल,कहा- हिंदू धर्म इस्लाम से भी पुराना. 600 साल से कभी कोई मुसलमान था ही नहीं

जम्मू कश्मीर: राज्य के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद ने हिंदू-मुस्लिम धर्म को लेकर एक बयान दिया है इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं वीडियो में गुलाब नमी ने बयान दिया कि हिंदू धर्म इस्लाम से कहीं ज्यादा पुराना है. हिंदू धर्म सबसे पुराना धर्म है. केवल 10-20 मुसलमान मुगल सेना का हिस्सा बनकर भारत आए, बाकी का धर्म परिवर्तन कर दिया गया.

पूर्व सीएम गुलाम नबी ने यह बयान पिछले दिनों डोडा जिले के 10 दिवसीय दौरे के दोरान दिया. 9 अगस्त को डोडा में थाथरी इलाके में एक सभा को संबोधित करते गुलाम ने कहा कि – मैंने पार्लियामेंट में बहुत चीजें कहीं, जो आप तक यहां नहीं पहुंचीं. हमारे एक नेता ने कहा था कुछ लोग बाहर से आए थे. मैंने कहा, कोई अंदर या बाहर से नहीं आया भारत में. इस्लाम तो आया ही 1500 साल पहले. हिंदू धर्म बहुत पुराना है. तो बाहर से आए होंगे 10-20, जो मुगलों की फौज में थे. बाकी तो सब हिंदू से कन्वर्ट हो गए मुसलमान हिंदुस्तान में. उसकी मिसाल हमारे कश्मीर में है. कश्मीर में कौन था 600 साल पहले, सब कश्मीरी पंडित थे. सब मुसलमान बन गए. सब इसी (हिंदू) धर्म में पैदा हुए.

कांग्रेस में अपने 50 साल देने के बाद गुलाम ने 73 साल की उम्र में अलग होने का फैसला किया था. 26 सितंबर 2022 को गुलाम ने अपनी पार्टी डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी लॉन्च की. कांग्रेस से अलग होने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा था कि 2013 में जब राहुल गांधी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष का पद संभाला तो उन्होंने पूरे परामर्श तंत्र को ध्वस्त कर दिया था. आजाद ने यह भी दावा किया था कि पार्टी में सभी वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को दरकिनार कर दिया गया और अनुभवहीन चाटुकारों की एक नई मंडली ने पार्टी के मामलों को चलाना शुरू कर दिया था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular