Tuesday, June 30, 2026
HomeLatest Newsजयपुर के खो नागोरियान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 7 की...

जयपुर के खो नागोरियान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 7 की मौत

Jaipur Firecracker Factory Blast: जयपुर के खो-नागोरियान क्षेत्र में एक मकान में चल रही कथित पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद भीषण विस्फोट हुआ। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई।

रिपोर्टर: मनोज अवस्थी

Jaipur Firecracker Factory Blast: राजधानी जयपुर के खो नागोरियान इलाके में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. जहां एक मकान में संचालित की जा रही कथित पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लगने के बाद जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई.हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के कुछ ही देर बाद लगातार कई धमाके सुनाई दिए. सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस, सिविल डिफेंस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.

घर के भीतर चल रहा था पटाखा निर्माण

जानकारी के अनुसार, खोह-नागोरियान क्षेत्र के आयशा नगर तलाई स्थित आईटीआई कॉलेज के पास जिस मकान में हादसा हुआ, वहां घर के अंदर ही पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था. माना जा रहा है कि पटाखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैल गई और इसके बाद विस्फोट हुआ.

तीन लोगों की मौत, घायलों की हालत गंभीर

जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने घटना में 3 लोगों की मौत की पुष्टि की है. वहीं पांच घायलों को उपचार के लिए जयपुरिया अस्पताल और एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से तीन घायलों को SMS अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार, गंभीर रूप से घायल मरीज 50 से 70 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं और उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

प्रशासन ने शुरू की जांच

दमकल कर्मी आग पर काबू पाने और साथ ही मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं. प्रशासन ने पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया है. हादसे के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि आवासीय क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री किस आधार पर संचालित की जा रही थी और इसके लिए आवश्यक लाइसेंस एवं सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं.

ये भी पढ़ें: ओमान तट के पास टैंकर पर मिसाइल हमला, जानें कैसे भारतीय चालक दल के 24 सदस्य सुरक्षित बचाया गया


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image