आईएएस जितेन्द्र कुमार सोनी बने ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी-2026’, फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट का सर्वे

0
316

देश के सबसे बेहतर और प्रभावशाली जिलाधिकारियों की पहचान करने के लिए ‘फेम इंडिया’ (Fame India) और ‘एशिया पोस्ट’ (Asia Post) की ओर से किए गए “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” सर्वे के प्रारंभिक नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस सर्वे में देशभर के लगभग 800 जिलों में कार्यरत अधिकारियों के कामकाज का मूल्यांकन किया गया, जिसके बाद करीब 100 जिलाधिकारियों और डिप्टी कमिश्नरों को “उत्कृष्ट और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले” अधिकारियों की सूची में शामिल किया गया है।
बड़ी बात यह है कि राजस्थान के यंग, डायनेमिक, रिजल्ट ओरिएंटेड ब्यूरोक्रेसी के चेहरे IAS जितेन्द्र कुमार सोनी (IAS Jitendra Kumar Soni) को एक बार फिर इस लिस्ट में शामिल किया गया है। उनको यह सम्मान जयपुर जिला कलेक्टर रहते हुए उनकी उत्कृष्ठ कार्यशैली और बेहतरीन कार्य के लिए सूची में शामिल किया गया है। डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के साथ टीना डाबी (IAS Tina Dabi), आलोक रंजन (IAS Alok Ranjan), अंकित सिंह (IAS Ankit Singh), अरुण गर्ग (IAS Arun Garg) और मुकुल शर्मा (IAS Mukul Sharma) का नाम भी राजस्थान में “उत्कृष्ट और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले” अधिकारियों की लिस्ट में शामिल हुआ है।

फेम इंडिया ने अपने इस विशेष सर्वे के जरिए उन अधिकारियों के कार्यों और उपलब्धियों को सामने लाने का प्रयास किया है, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक क्षमता, नवाचार और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। सर्वे का उद्देश्य सिर्फ अधिकारियों की सूची तैयार करना नहीं, बल्कि उन लोगों को पहचान देना भी है, जो जमीनी स्तर पर बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

जिलाधिकारी की भूमिका भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था में बेहद अहम मानी जाती है। सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने, कानून व्यवस्था बनाए रखने और विकास कार्यों को गति देने की बड़ी जिम्मेदारी जिलाधिकारी के कंधों पर होती है। ऐसे में फेम इंडिया ने उन अधिकारियों को सम्मान देने की कोशिश की है जिन्होंने अपने काम से अलग पहचान बनाई है।

इस सर्वे में चयन प्रक्रिया को भी काफी व्यापक रखा गया। विशेषज्ञों की राय, ग्राउंड रिपोर्ट, मीडिया विश्लेषण और विस्तृत स्टेकहोल्डर सर्वे के आधार पर अधिकारियों का मूल्यांकन किया गया। इसके लिए 10 प्रमुख मानकों को आधार बनाया गया, जिनमें प्रशासनिक क्षमता, प्रभावी गवर्नेंस, नवाचार, जवाबदेही, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, संकट प्रबंधन, संवेदनशीलता, व्यवहार कुशलता, जनसंपर्क और विकासोन्मुख सोच शामिल रहे।

देश के कई राज्यों के जिलाधिकारियों ने इस सूची में जगह बनाई है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों के कई नाम प्रारंभिक सूची में शामिल किए गए हैं। हालांकि फेम इंडिया ने साफ किया है कि यह सूची रैंकिंग नहीं है, बल्कि वर्णक्रम के आधार पर जारी की गई है। अंतिम चरण के बाद चयनित अधिकारियों को मैगजीन के विशेष संस्करण में स्थान दिया जाएगा।

कौन हैं आईएएस जितेन्द्र कुमार सोनी ?
डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी राजस्थान कैडर के 2010 बैच के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं, जो वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ अपनी उत्कृष्ट साहित्यिक उपलब्धियों और जन-कल्याणकारी नवाचारों के लिए देशभर में जाने जाते हैं। उन्होंने जयपुर, अलवर और नागौर जैसे कई जिलों में जिलाधिकारी (DM) के रूप में कार्य किया है। उन्हें आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और ‘कलेक्टर अंकल’ के रूप में उनके जन-सुलभ स्वभाव के लिए विशेष पहचान मिली है। एक लेखक के रूप में उनकी गहरी रुचि है। उनके राजस्थानी कहानी संग्रह ‘भरखमा’ के लिए उन्हें प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने हिंदी और राजस्थानी दोनों भाषाओं में कई कहानियाँ, कविताएँ और डायरियां लिखी हैं। उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से राजनीति विज्ञान में पीएचडी (Ph.D.) की उपाधि प्राप्त की है। जितेन्द्र कुमार सोनी कई विपरित परिस्थितियों, संकटकाल, अपदाओं के वक्त खुद अग्रिम स्तर पर मोर्चा संभालते नजर आए हैं। उनकी कार्यशैली राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में हमेशा चर्चा का विषय रही है वो एक यूथ आइकन के रूप में भी राजस्थान में युवाओं के लिए किसी बड़ी प्रेरणा से कम नहीं हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.