Mouni Roy News : मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पति सूरज नाम्बियार (Suraj Nambiar) संग तलाक की खबरों के बीच अभिनेत्री का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है। दरअसल, 26 मई को मौनी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह अभिनेत्री दिशा पाटनी (Disha Patani) के साथ नजर आ रही हैं। इस थ्रोबैक फोटो को शेयर करते हुए मौनी ने दिशा को अपनी “छोटी बहन” बताया और एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा।
मौनी रॉय को आई दिशा की याद
मौनी रॉय ने लिखा, “अपनी छोटी बहन को मिस कर रही हूं। जल्दी वापस आ जाओ दिशा पाटनी।” हालांकि, इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरी ही थी कि कुछ समय बाद मौनी ने इसे डिलीट भी कर दिया। ऐसे में फैंस उनके इस कदम को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। बता दें कि मौनी रॉय और दिशा पाटनी की दोस्ती अक्सर चर्चा में रहती है। दोनों कई बार साथ में वेकेशन और पार्टी करते नजर आ चुकी हैं। अब मौनी का यह इमोशनल पोस्ट एक बार फिर उनकी खास बॉन्डिंग को सुर्खियों में ले आया है। दिलचस्प बात यह है कि यह सब ऐसे समय में हुआ, जब मौनी रॉय अपने पति सूरज नाम्बियार संग रिश्तों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। ऐसे में पोस्ट का अचानक डिलीट होना लोगों के बीच और ज्यादा सवाल खड़े कर रहा है।

क्या दिशा बनीं मौनी तलाक की वजह?
मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार के रिश्तों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। कुछ यूजर्स अब Disha Patani का नाम भी इस मामले से जोड़ने लगे हैं, हालांकि इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शेयर की गई तस्वीर में मौनी ब्लैक कट-आउट मिनी ड्रेस और स्नीकर्स में नजर आ रही थीं, जबकि दिशा पाटनी ने व्हाइट स्पोर्ट्स ब्रा, ओवरसाइज़्ड डेनिम जींस और व्हाइट कैप के साथ स्पोर्टी-कैजुअल लुक कैरी किया था।
मौनी द्वारा पोस्ट डिलीट किए जाने की वजह अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन पोस्ट हटाने के समय को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच, मौनी और सूरज के अलग होने की खबरों के बाद दिशा पाटनी को ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा और कुछ लोगों ने उन्हें इस रिश्ते के टूटने से जोड़ना शुरू कर दिया।
दिशा पाटनी का नाम मौनी-सूरज के तलाक से जोड़ा गया था। उनकी दोस्ती बेवजह की अटकलों का विषय बन गई। इसी दौरान कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दिशा पर मौनी और सूरज के बीच दरार का आरोप लगाया है। इस आलोचना के जवाब में, दिशा ने कथित तौर पर ऑनलाइन हेट मैसेजेस मिलने के बाद अपनी कुछ पोस्ट पर कमेंट्स डिसेबल कर दिए। हालांकि, अब तक इन खबरों पर किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।



