आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड से सगाई की ली है।

शाहीन भट्‌ट ने ईशान मेहरा से सगाई की है, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शाहीन ने एंगेजमेंट रिंग पहनी हुई है। 

फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हे। 

कमेंट सेक्शन में लोग उन्हें इस नई शुरुआत के लिए बधाइयां दे रहे हैं, जिनमें नव्या नवेली नंदा ने लिखा है बहुत शुभकामनाएं शाहीन।

 शाहीन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, हमने एक-दूसरे को पसंद करने के मामले में शायद कुछ ज्यादा ही कर दिया।

शाहीन के मंगेतर ईशान मेहरा की बात करें, तो वो स्पोर्ट्स और फिटनेस कोच हैं।

वहीं शाहीन की बात करें, तो वो फिल्ममेकर और राइटर हैं, सिर्फ इतना ही नहीं वो आलिया भट्ट के साथ प्रोडक्शन कंपनी इटरनल सनशाइन की को-फाउंडर भी हैं।