Saturday, May 30, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentहिन्दी में देखेंगे दर्शक 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3'

हिन्दी में देखेंगे दर्शक ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3’

2 अगस्त को रिलीज होगी
डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे दर्शक

मुंबई। कॉमिक बुक श्रृंखला ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3’ जल्द ही हिन्दी भाषा में देख सकेंगे दर्शक।
मार्वल स्टूडियोज की फिल्म ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3’ वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर 2 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।
इस संबंध में डिज़्नी प्लस हॉटस्टार ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक​ जानकारी दी। सिनेमाघरों में 5 मई को रिलीज हुई ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3’ अब डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर अंग्रेजी के साथ ही साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में भी रिलीज की जाएगी। फिल्म में पीटर क्विल (क्रिस प्रैट), गमोरा (ज़ो सलदाना), रॉकेट (ब्रैडली कूपर), ड्रेक्स (डेव बॉतिस्ता) और ग्रूट (विन डीज़ल) जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की पटकथा लेखन और इसका निर्देशन जेम्स गन ने किया है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image