Saturday, May 30, 2026
HomeIndiaजोधपुर में सामूहिक हत्याकांड

जोधपुर में सामूहिक हत्याकांड

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में सामूहिक हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहां 6 महीने की मासूम सहित एक ही परिवार के 4 लोगों को मारकर जला दिया गया। आपको बता दें आरोपियों ने पूरे परिवार की सोते समय हत्या की फिर उसके बाद घसीटकर आंगन में लाए और आग लगा दी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह यादव मौके पर पहुंचे।

घटना जोधपुर के ओसियां उपखंड के चेराई गांव की बताई जा रही है। यहां बीती रात एक परिवार जब सो रहा था, उसी समय कुछ आरोपियों ने घर में घुसकर 4 लोगों की हत्या कर दी। इनमें 6 माह की बच्ची भी शामिल है। हत्या के बाद आरोपियों ने शवों को आंगन में आग लगा दी। सुबह गांव के लोगों ने घर से धुआं उठते देखा तब लोगों ने जाकर देखा तो आंगन में चार लाशें जली पड़ी थीं। इनमें 6 महीने की बच्ची का शव भी था, जो लगभग पूरी तरह जल चुका था वहीं अन्य शव अधजली हालत में थे।

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी इसके बाद एसपी ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। फोरेंसिक एक्सपर्ट घटनास्थल से सबूत इकट्ठे कर रहे हैं। लोगों ने बताया की मृतक परिवार खेती किसानी का काम करता था। आपको बता दें फिलहाल अभी तक घटना के कारणों और आरोपियों का कोई पता नहीं लगा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image