Friday, May 22, 2026
HomeIndiaसोशल मीडिया पोस्ट को लेकर 10 लोग गिरफ्तार

सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर 10 लोग गिरफ्तार

गुजरात। गुजरात के पाटन जिले में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुई सांप्रदयिक झड़प में 8 लोगों के घायल होने के बाद पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट की सामग्री का खुलासा नहीं किया है जिसके कारण 16 जुलाई की रात बलीसाना कस्बे में झड़प हुई। सूत्रों ने बताया कि यह पोस्ट बॉलीवुड फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के बारे में थी।

बलीसाना थाने के निरीक्षक जे एस चौधरी ने कहा, ‘‘हमने अब तक दोनों पक्षों के 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनमें से एक पक्ष के आठ व्यक्ति सोमवार को गिरफ्तार किये गये थे, जबकि दूसरे पक्ष के कृष पटेल समेत दो लोग मंगलवार को गिरफ्तार किये गये।’’ चौधरी ने कहा कि 10 आरोपियों के खिलाफ दंगा, हमला और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न आरोपों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस जांच के सिलसिले में कुछ गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को बलीसाना के मस्जिद चौक इलाके में ले गई, जहां यह घटना घटी थी। पुलिस की इस कवायद (जिसे अपराध का नाट्यरूपांतरण कहा गया) का एक वीडियो भी सोशल मीडिया मंच पर प्रसारित हो रहा है।

पुलिस उपाधीक्षक के के पांड्या के मुताबिक, कस्बे में स्थिति नियंत्रण में है। आरिफ शेख की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक कृष पटेल और निमेष पटेल ने उन पर और उनके चाचा इलियास शेख पर हमला किया जबकि एक युवक के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उस युवक और इलियास शेख के बीच पहले ही समझौता हो चुका था। आरिफ ने आरोप लगाया कि दोनों ने इलियास पर लोहे की छड़ से हमला किया और उन पर पथराव भी फेंके। जवाबी शिकायत में, मीतकुमार पटेल ने आरोप लगाया कि गांव के एक युवक की ओर से अपलोड की गई सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर आरिफ और इलियास समेत 35 लोगों के समूह ने मस्जिद चौक पर उन पर और उनके पांच दोस्तों पर जान से मारने के इरादे से पाइप, तलवार और डंडे से हमला किया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular