Wednesday, November 4, 2026
HomeCrime Newsआयुष्मान खुराना को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी, करोड़ों की फिरौती...

आयुष्मान खुराना को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी, करोड़ों की फिरौती मांगी; मुंबई पुलिस कर रही जांच

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने का मामला सामने आया है।

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने का मामला सामने आया है। मैसेज भेजने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताते हुए अभिनेता से करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अब तक इस मामले में FIR दर्ज नहीं की गई है।

आयुष्मान खुराना को धमकी भरा ऑडियो मैसेज
मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, आयुष्मान खुराना को एक ऑडियो मैसेज मिला है, जिसमें उन्हें धमकी दी गई और करोड़ों रुपये की मांग की गई। मैसेज भेजने वाले ने कथित तौर पर खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया है। धमकी भरे मैसेज के सामने आने के बाद पुलिस इसकी सत्यता और भेजने वाले की पहचान का पता लगाने में जुटी है। पुलिस को मिले ऑडियो क्लिप की आवाज का मिलान एक ऐसे आरोपी की आवाज से किया जा रहा है, जिसका नाम पहले से पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस आरोपी का संबंध मैसेज भेजने वाले शख्स की बताई गई पहचान से हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

पुलिस कर रही ऑडियो की तकनीकी जांच
मुंबई पुलिस ऑडियो क्लिप की तकनीकी जांच कर रही है। जांच के दौरान आवाज के नमूनों का मिलान किया जा रहा है, ताकि धमकी देने वाले शख्स की पहचान की जा सके। फिलहाल मामले में FIR दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी के पीछे वास्तव में किसी गैंग का हाथ है या फिर किसी ने गैंग का नाम लेकर अभिनेता को डराने की कोशिश की है।

हाल ही में फिल्म ‘उड़ता तीर’ में नजर आए थे आयुष्मान
आयुष्मान खुराना हाल ही में अभिनेत्री सारा अली खान के साथ फिल्म ‘उड़ता तीर’ में नजर आए थे। इस स्पाई-कॉमेडी फिल्म में उन्होंने बिलाल नाम के पाकिस्तानी एजेंट का किरदार निभाया है। फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने की खबर सामने आने के बाद मामले की जांच पर नजर बनी हुई है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image