Ashok Mittal ED Raid: नई दिल्ली। हाल ही में Raghav Chadha की जगह डिप्टी लीडर बनाए गए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद Ashok Mittal अब जांच एजेंसियों के रडार पर आ गए हैं। बुधवार को Enforcement Directorate (ED) ने उनके गुरुग्राम, जालंधर और पंजाब स्थित 8 से 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान एजेंसी ने उनके बेटे से जुड़े स्थानों को भी कवर किया, जहां कारोबारी गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल सबूत खंगाले जा रहे हैं।
किस मामले में छापेमारी ?
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई Lovely Professional University (LPU) के फंड में कथित गड़बड़ियों और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच के सिलसिले में की गई है। जांच एजेंसी विश्वविद्यालय से जुड़े वित्तीय लेनदेन, निवेश और दान में संभावित अनियमितताओं की पड़ताल कर रही है, साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कहीं विदेशी मुद्रा कानूनों का उल्लंघन तो नहीं हुआ।
आम आदमी पार्टी ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया
इस छापेमारी को लेकर सियासी विवाद भी तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है। पार्टी संयोजक Arvind Kejriwal ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू हो चुकी है, लेकिन राज्य की जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर जांच एजेंसियों की कार्रवाई और राजनीति के बीच के टकराव को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में 180 लड़कियों का यौन शोषण, 350 से अधिक वीडियो वायरल, 19 साल के तनवीर समेत 2 गिरफ्तार



