Amravati Love Trap Case: महाराष्ट्र के अमरावती से एक बेहद गंभीर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अयान अहमद उर्फ तनवीर को गिरफ्तार किया है, जो परतवाड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है. अयान अहमद तनवीर पर 180 लड़कियों के यौन शोषण और उनके 350 से अधिक अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है.
जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था. इसके बाद उन्हें मुंबई और पुणे ले जाकर उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाता था. इन वीडियो का इस्तेमाल वह लड़कियों को डराने और कथित तौर पर देह व्यापार में धकेलने के लिए करता था.
कैसे सामने आया पूरा मामला ?
यह मामला तब सामने आया जब राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल बोंडे और बीजेपी प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए कई लड़कियों को फंसाकर उनका शोषण कर रहा था. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया.
पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी किया गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि सामाजिक डर के कारण अब तक कोई भी पीड़िता या उसका परिवार औपचारिक शिकायत दर्ज कराने आगे नहीं आया है. पुलिस ने सभी से आगे आने की अपील की है और गोपनीयता बनाए रखने का भरोसा दिया है. पुलिस ने अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उजेर खान इकबाल खान नामक के शख्स को गिरफ्तार किया है. उस पर आरोप है कि उसने मुख्य आरोपी के मोबाइल से वीडियो डाउनलोड कर उन्हें सोशल मीडिया पर तेजी से फैलाया.
सख्त कार्रवाई की उठी मांग
मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने और मकोका (MCOCA) लगाने की मांग उठ रही है. चंद्रशेखर बावनकुळे ने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की बात कही है, जबकि देवेंद्र फडणवीस ने भी मामले का संज्ञान लिया है और जांच पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.
ये भी पढ़ें: क्या खत्म होने वाली है ईरान-अमेरिका जंग ? डोनाल्ड ट्रंप का दावा, तेहरान से दूसरे दौर की वार्ता को लेकर कही बड़ी बात



