Wednesday, April 15, 2026
HomeLatest Newsक्या खत्म होने वाली है ईरान-अमेरिका जंग ? डोनाल्ड ट्रंप का दावा,...

क्या खत्म होने वाली है ईरान-अमेरिका जंग ? डोनाल्ड ट्रंप का दावा, तेहरान से दूसरे दौर की वार्ता को लेकर कही बड़ी बात

US Iran War: डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि Iran के साथ युद्ध खत्म होने के करीब है. उन्होंने कहा कि अगर वह अभी पीछे हटते हैं, तो ईरान को दोबारा खड़ा होने में 20 साल लग सकते हैं.

US Iran War: होर्मुज पर नाकेबंदी के कारण ईरान-अमेरिका में तनाव काफी बढ़ गया है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान जंग को लेकर नया दावा करते हुए कहा है कि ईरान के साथ युद्ध खत्म होने के करीब है. उन्होंने आगे कहा कि यदि वह अभी पीछे हट जाएं, तो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लग जाएंगे.’

ट्रंप की यह टिप्पणी उस बयान के कुछ घंटों बाद आई है, जिसमें ‘यूएस सेंट्रल कमांड’ ने कहा था कि नाकेबंदी के पहले 24 घंटों में ईरान के बंदरगाहों और तटीय इलाकों से आने-जाने वाले सभी यातायात को सफलतापूर्वक रोक दिया गया है. साथ ही कहा गया कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए नौवहन की स्वतंत्रता का समर्थन कर रहा है.

‘ईरान के पास परमाणु हथियार होते आप वहां हर किसी को सर-सर कह रहे होते’

ट्रंप ने ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे दखल देना पड़ा, क्योंकि अगर मैं ऐसा नहीं करता, तो आपके पास ऐसा ईरान होता जिसके पास परमाणु हथियार होता. और अगर उनके पास परमाणु हथियार होता, तो आप वहां हर किसी को ‘सर’ कहकर संबोधित कर रहे होते और आप ऐसा नहीं करना चाहेंगे.’
बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से शुरू हुए संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए सप्ताहांत में इस्लामाबाद में हुई ऐतिहासिक लंबी वार्ता के बाद भी कोई समझौता नहीं हो सका.

इस्लामाबाद में हो सकता वार्ता का दूसरा दौर

एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान के साथ बातचीत का दूसरा दौर अगले 2 दिनों में इस्लामाबाद में हो सकता है. ट्रंप ने संभावित दूसरे दौर की बातचीत का श्रेय पाकिस्तानी सेना के चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को देते हुए कहा कि उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या उपराष्ट्रपति जेडी वेंस उस वार्ता दल का नेतृत्व जारी रखेंगे, जिसमें व्हाइट हाउस के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जैरेड कुशनर शामिल थे.

जब उनसे पूछा गया कि क्या अस्थायी रोक से ईरान समझौता करेगा, तो ट्रंप ने कहा, ‘मैं लगातार कहता रहा हूं कि उनके पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए. इसलिए मुझे 20 साल वाली बात पसंद नहीं है.’ उन्होंने कहा, “मैं नहीं चाहता कि ईरान को यह महसूस हो कि उसने कोई जीत हासिल की है.’

ये भी पढ़ें: बिहार के सियासी इतिहास में पहली बार BJP का मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी ने ली शपथ, JDU के ये 2 नेता बने डिप्टी सीएम


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular