Wednesday, November 11, 2026
HomeNational Newsकोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के इंजन समेत 5 डिब्बे पटरी से उतरे, यात्रियों में...

कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के इंजन समेत 5 डिब्बे पटरी से उतरे, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

गुवाहाटी (असम): असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा सामने आया। गुवाहाटी के पास डिगारू रेलवे स्टेशन के नजदीक कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। हादसा सुबह करीब 6 बजकर 54 मिनट पर हुआ। रेलवे के मुताबिक, ट्रेन के इंजन समेत कुल पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल के कोलकाता से मिजोरम के सैरांग जा रही थी। बताया जा रहा है कि डिगारू रेलवे स्टेशन के पास दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए एक्सप्रेस की गति कम की जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन की रफ्तार नियंत्रित करने में परेशानी हुई और इंजन सहित पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।

हादसे के बाद रेलवे प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना में किसी की मौत की सूचना नहीं है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी दी है। वहीं, कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आने की खबर भी सामने आई है। घायलों को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की राहत एवं बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और प्रभावित डिब्बों में फंसे यात्रियों की मदद की। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत कार्यों की निगरानी की।

हादसे के कारण प्रभावित हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक ट्रेन की व्यवस्था भी की गई। फिलहाल रेलवे की ओर से हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image