Tuesday, November 10, 2026
HomeLatest Newsईरान की धमकी से बढ़ी अमेरिका की चिंता, ब्रिटेन के दूसरे एयरबेस...

ईरान की धमकी से बढ़ी अमेरिका की चिंता, ब्रिटेन के दूसरे एयरबेस से भी हटाए सैन्य विमान

ईरान से जुड़े सुरक्षा खतरे के बीच अमेरिका ने ब्रिटेन के RAF मिल्डेनहॉल एयरबेस से कई सैन्य विमान जर्मनी और अन्य ठिकानों पर भेजे हैं। कुछ ही हफ्तों में यह दूसरी बार है, जब ब्रिटेन के एयरबेस से अमेरिकी विमानों को हटाया गया है।

नई दिल्ली। ईरान से जुड़े सुरक्षा खतरे के बीच अमेरिका ने ब्रिटेन में अपने सैन्य ठिकानों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। अमेरिकी सेना ने सोमवार को ब्रिटेन के RAF मिल्डेनहॉल एयरबेस से कई सैन्य विमानों को हटाकर जर्मनी और अन्य सैन्य ठिकानों पर भेज दिया। कुछ ही हफ्तों में यह दूसरी बार है, जब अमेरिका को ब्रिटेन स्थित अपने एयरबेस से विमान दूसरी जगह भेजने पड़े हैं। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में ईरान की संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-गिरगांव चौपाटी पर नहीं होगी छठ पूजा, बॉम्बे हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज

RAF मिल्डेनहॉल से जर्मनी भेजे गए रिफ्यूलिंग टैंकर

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, RAF मिल्डेनहॉल एयरबेस पर तैनात अमेरिका के दो रिफ्यूलिंग टैंकर सोमवार सुबह जर्मनी के लिए रवाना हुए। इसके बाद दिन में एयरबेस पर मौजूद कई अन्य ईंधन भरने वाले विमानों को भी जर्मनी और दूसरे सैन्य ठिकानों पर भेज दिया गया।

रिपोर्ट में मामले से परिचित लोगों के हवाले से बताया गया है कि यह फैसला ईरान की ओर से मिली धमकी के बाद लिया गया। हालांकि, धमकी की प्रकृति और अमेरिकी विमानों को निशाना बनाए जाने की आशंका को लेकर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

पहले RAF फेयरफोर्ड से हटाए गए थे B-1 बॉम्बर

ब्रिटेन में अमेरिकी विमानों को दूसरी जगह भेजने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले सितंबर में ब्रिटेन के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में स्थित RAF फेयरफोर्ड एयरबेस से अमेरिका ने अपने B-1 बॉम्बर हटा लिए थे।

यह कदम एयरबेस के बाहर पांच ब्रिटिश नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद उठाया गया था। RAF फेयरफोर्ड का इस्तेमाल अमेरिकी सेना पहले ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों के लिए भी कर चुकी है। ऐसे में इस एयरबेस की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें:-जयपुर में शोरूम की भीषण आग से मकानों में आईं दरारें, महज 10 मीटर दूर था गैस गोदाम

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?

अमेरिकी विमानों की आवाजाही को लेकर ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि मंत्रालय सामान्य तौर पर दूसरे देशों की सैन्य गतिविधियों पर टिप्पणी नहीं करता। उन्होंने बताया कि ऑपरेशनल जरूरतों के अनुसार विमान और सैन्य संसाधनों को नियमित रूप से अलग-अलग ठिकानों पर भेजा जाता है।

हालांकि, कुछ ही हफ्तों के भीतर ब्रिटेन के दो सैन्य एयरबेस से अमेरिकी विमानों की आवाजाही ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका इन विमानों को कितने समय तक दूसरे सैन्य ठिकानों पर रखेगा।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image