Tuesday, November 10, 2026
HomeIndiaगिरगांव चौपाटी पर नहीं होगी छठ पूजा, बॉम्बे हाईकोर्ट ने याचिका की...

गिरगांव चौपाटी पर नहीं होगी छठ पूजा, बॉम्बे हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई की गिरगांव चौपाटी पर छठ पूजा आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। मिथिला छठ पूजा संघ की याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने सार्वजनिक व्यवस्था, स्वास्थ्य और पहले से तय दिशा-निर्देशों का हवाला दिया।

जयपुर। मुंबई में छठ पूजा के आयोजन को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने गिरगांव चौपाटी पर छठ पूजा आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इस संबंध में मिथिला छठ पूजा संघ की ओर से दायर याचिका को भी खारिज कर दिया गया है। अदालत ने कहा कि भारत विविध आस्थाओं वाला देश है और यहां धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार है, लेकिन यह अधिकार सार्वजनिक व्यवस्था, नैतिकता और स्वास्थ्य के अधीन है।

यह खबर भी पढ़ें:-नरेश मीणा की तलाश में बारां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 ठिकानों पर छापेमारी; 8 लोग हिरासत में

पुलिस ने अनुमति देने से किया था इनकार

दरअसल, डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन ने गिरगांव चौपाटी पर छठ पूजा के आयोजन के लिए मंच बनाने और अन्य व्यवस्थाएं करने की अनुमति नहीं दी थी। पुलिस के इस फैसले को मिथिला छठ पूजा संघ ने बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

पुलिस ने अनुमति से इनकार करते हुए 1998 के एक पुराने मामले का हवाला दिया था। उस मामले में हाईकोर्ट ने गिरगांव चौपाटी पर गणेशोत्सव, नवरात्रि, रामलीला, कृष्णलीला और क्रिसमस जैसे कुछ निर्धारित आयोजनों के अलावा अन्य कार्यक्रमों पर रोक लगाई थी।

15 और 16 नवंबर को होनी थी छठ पूजा

मिथिला छठ पूजा संघ ने नवंबर 2026 के पहले सप्ताह में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 15 और 16 नवंबर को गिरगांव चौपाटी पर छठ पूजा आयोजित करने की अनुमति मांगी थी। इससे पहले संघ ने 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन सौंपकर आयोजन की अनुमति देने की मांग की थी।

यह खबर भी पढ़ें:-जयपुर में शोरूम की भीषण आग से मकानों में आईं दरारें, महज 10 मीटर दूर था गैस गोदाम

कोर्ट ने 2018 के फैसले का दिया हवाला

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने 2018 के आदर्श चौपाटी प्रगति मंडल मामले में दिए गए हाईकोर्ट के फैसले का हवाला दिया। गिरगांव चौपाटी पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर अदालत पहले ही दिशा-निर्देश तय कर चुकी है।

9 नवंबर को मामले की सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने छठ पूजा के आयोजन के लिए राहत देने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही याचिका खारिज कर दी गई। अब कोर्ट के फैसले के बाद गिरगांव चौपाटी पर 15 और 16 नवंबर को छठ पूजा का आयोजन नहीं हो सकेगा।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image