Wednesday, November 11, 2026
HomeIndiaकोलकाता में एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट के मैसेज...

कोलकाता में एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट के मैसेज से मचा हड़कंप

कोलकाता एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट मिलने से हड़कंप मच गया। पायलट का मैसेज मिलने के बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर तलाशी ली गई। विमान के टॉयलेट में मिले धमकी भरे संदेश की जांच जारी है।

जयपुर। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट मिलने से हड़कंप मच गया। विमान के पायलट की ओर से ‘हाईजैक’ का मैसेज भेजे जाने के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। फ्लाइट नंबर AI 772 / AI 2772 को तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां विमान की सघन तलाशी शुरू की गई।

आइसोलेशन बे में विमान की सघन तलाशी

हाईजैक अलर्ट मिलने के बाद एयर इंडिया के विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। यहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और एयरपोर्ट के विशेष सुरक्षा अधिकारियों ने जांच अभियान शुरू किया। विमान के अंदर मौजूद सामान और संदिग्ध स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गई।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तलाशी के दौरान अब तक कोई संदिग्ध वस्तु या ऐसा सामान नहीं मिला है, जिससे किसी बड़े खतरे की आशंका हो। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही हैं।

विमान के टॉयलेट में मिला धमकी भरा संदेश

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान के शौचालय में धमकी भरा संदेश लिखा हुआ मिला था। इसी संदेश के बाद हाईजैक अलर्ट जारी किया गया। अब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि संदेश किसने लिखा और इसके पीछे किसका हाथ है।

यह खबर भी पढ़ें:-अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, 40 विला-कॉटेज खरीद मामले में ACB कर सकती है पूछताछ

यात्रियों की सूची और CCTV फुटेज की जांच

मामले की तह तक पहुंचने के लिए विमान में सवार यात्रियों की सूची और एयरपोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। विमान के अंदर लगे कैमरों से उपलब्ध फुटेज और अन्य सुरक्षा जानकारियों की भी जांच की जा सकती है। फिलहाल विमान के हाईजैक होने की पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां धमकी भरे संदेश और पायलट की ओर से भेजे गए अलर्ट के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image