Bihar CM Samarat Choudhary Oath: बिहार में आज से सम्राट युग की शुरुआत हो गई है. सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. लोकभवन में भव्य समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
#WATCH पटना, बिहार: सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद वे बिहार के पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यमंत्री बन गए हैं। pic.twitter.com/HvYvwqZbXQ
बिहार में पहली बार BJP का सीएम
बिहार के सियासी इतिहास में यह पहली बार है कि जब किसी बीजेपी नेता ने सीएम के रूप में शपथ ली है. इसके अलावा जदयू नेता विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. इससे पहले मंगलवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया था. जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था.
डिप्टी सीएम की शपथ के बाद क्या बोले विजय कुमार चौधरी
JDU नेता विजय कुमार चौधरी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर कहा, ‘मैंने जो आज शपथ ली है, इसके लिए मैं नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करता हूं. ये उन्हीं के विश्वास का नतीजा है कि मुझे ये जिम्मेदारी मिली है. जो उनके(नीतीश कुमार) रास्ते हैं, उनकी नीतियां हैं, उनके तरीके हैं, उनके कार्यक्रम है, उनकी कार्यशैली है हम उसी पर चलने का काम करेंगे.’
#WATCH | पटना, बिहार: जनता दल (यूनाइटेड) नेता विजय कुमार चौधरी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर कहा, " मैंने जो आज शपथ ली है, इसके लिए मैं नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करता हूं। ये उन्हीं के विश्वास का नतीजा है कि मुझे ये जिम्मेदारी मिली है… जो उनके(नीतीश… https://t.co/FKSvctmuTO pic.twitter.com/7dM2zDrw1k
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
‘नीतीश कुमार कोई दूसरा नहीं हो सकता’
उन्होंने आगे कहा, ‘अब तक नीतीश कुमार का जो मॉडल था उसमें भाजपा भी थी. अभी तुलना वाली कोई बात नहीं है. बिहार के मॉडल में नीतीश कुमार भी हैं, भाजपा भी है और अन्य तीन दल भी हैं. नीतीश कुमार कोई दूसरा नहीं हो सकता. उनकी सोच और काम करने का तरीका अद्भुत है. हमने उनके साथ बहुत कुछ सीखा है और उसी आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं. यही बात हमारे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी कही है कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए जो रास्ता, जो नीतियां व कार्यक्रम बनाए हैं, हम उसी को आगे बढ़ाएंगे इसलिए न कहीं कोई कंफ्यूज़न है और न समझदारी का भाव है.’
निशांत कुमार की अनुपस्थिति पर कही ये बात
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने शपथ ग्रहण समारोह में JDU नेता निशांत कुमार की अनुपस्थिति पर कहा, ‘उनको खुद निर्णय लेना है कि वे राजनीति में आएंगे या नहीं’. राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा, “वे खुद किसकी पाठशाला से निकले हैं?. पहले तो जनता दल ही था.’
#WATCH | पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में JDU नेता निशांत कुमार की अनुपस्थिति पर कहा, "…उनको खुद निर्णय लेना है कि वे राजनीति में आएंगे या नहीं…"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "वे खुद किसकी… pic.twitter.com/8TA4CVz0WH
ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट की डेडलाइन आज खत्म, क्या टल जाएंगे पंचायत-निकाय चुनाव? आयोग और सरकार के बीच फंसा पेंच



