मेरठ। IMT यूनिवर्सिटी, मेरठ में 5 और 6 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस एवं दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कार्यक्रम में ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ. अल्पना मिश्रा को प्रतिष्ठित “Lifetime Achievement Award” से नवाजा गया है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन अनुसंधान, उल्लेखनीय योगदान और आधुनिक दृष्टिकोण से समाज का मार्गदर्शन करने के लिए उन्हें देश-विदेश से पधारे विद्वानों और शिक्षाविदों की गरिमामयी मौजूदगी में यह सम्मान प्रदान किया गया।
यह खबर भी पढ़ें:-‘बिकाऊ बैलों को वापस नहीं लेगी बीजेपी’: प्रहलाद गुंजल पर मदन दिलावर का तीखा तंज, निर्दलीयों पर भी साधा निशाना
देश-विदेश की दिग्गज हस्तियों की रही उपस्थिति
IIMT यूनिवर्सिटी के इस भव्य और प्रतिष्ठित मंच पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के विद्वान शामिल हुए। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. योगेन्द्र मोहन गुप्ता, चांसलर मयंक गुप्ता, डायरेक्टर डॉ. आशा त्यागी के अलावा नेपाल के सुविख्यात ज्योतिषाचार्य लक्ष्मण पंथी और श्रीलंका के प्रसिद्ध ज्योतिष विशेषज्ञ सुनेथ बांदुला धर्मवर्धने (Suneth Bandula Dharmawardhana) विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन सभी गणमान्य अतिथियों ने डॉ. अल्पना मिश्रा के कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की।
‘यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं, हमारी प्राचीन विद्या का है’: डॉ. अल्पना मिश्रा
सम्मान समारोह के दौरान डॉ. अल्पना मिश्रा ने मंच से अपना विचारोत्तेजक संबोधन भी दिया, जिसने समारोह में मौजूद विशेषज्ञों और छात्रों का ध्यान आकर्षित किया।
अवॉर्ड प्राप्त करने के बाद अपने संबोधन में डॉ. अल्पना मिश्रा ने कहा, “यह सम्मान केवल मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि ज्योतिष एवं वास्तु के ज्ञान को समाज के लिए उपयोगी बनाने के निरंतर प्रयासों का सम्मान है। यह मेरे लिए गौरव के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं भविष्य में भी ज्योतिष, वास्तु और सकारात्मक जीवन-दृष्टि को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध रहूँगी।”
यह खबर भी पढ़ें:-CM के रोड शो पर भड़के शांति धारीवाल, बोले- ‘पहली बार देखा ऐसा मंजर, बीजेपी में खौफ’
ज्योतिष और वास्तु विज्ञान के लिए बड़ा मुकाम
शिक्षक दिवस और दीक्षांत समारोह जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर IIMT यूनिवर्सिटी द्वारा दिया गया यह लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड डॉ. अल्पना मिश्रा की वर्षों की साधना और ज्ञान का जीवंत प्रमाण है। शिक्षाविदों का मानना है कि ऐसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों से ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञों को सम्मानित किए जाने से हमारी प्राचीन भारतीय विद्याओं और वैदिक ज्ञान को समाज में एक नई प्रतिष्ठा और वैज्ञानिक पहचान मिलती है।



