Tuesday, July 21, 2026
HomeIndiaदिल्ली में प्रदर्शनों के चलते कड़ी सुरक्षा, जंतर मंतर पर CJP ने...

दिल्ली में प्रदर्शनों के चलते कड़ी सुरक्षा, जंतर मंतर पर CJP ने डाला डेरा, किसान कर रहे दिल्ली कूच

Delhi Protest: दिल्ली में मंगलवार को CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन और भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में किसानों के दिल्ली कूच के चलते सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। CJP ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है, जबकि पंजाब समेत कई राज्यों के किसान शंभू बॉर्डर से दिल्ली पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

Delhi Protest: राजधानी दिल्ली में मंगलवार को भी विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी रहेगा. जहां एक ओर कॉकरोच जनता पार्टी जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रखे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में पंजाब और अन्य राज्यों के हजारों किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं. दोनों प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

जंतर-मंतर पर जारी CJP का प्रदर्शन

सोमवार को हुए प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के बाद भी मंगलवार सुबह CJP समर्थक फिर से जंतर-मंतर पर एकत्र हुए. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा और संसद मार्च का प्रयास भी किया जाएगा. हालांकि, पुलिस ने संसद क्षेत्र और जंतर-मंतर के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके.

किसानों का दिल्ली कूच

उधर, भारत-अमेरिका प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के विरोध में पंजाब सहित कई राज्यों के किसान दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं. किसान संगठन ‘देश बचाओ मोर्चा’ के आह्वान पर अमृतसर, गुरदासपुर और अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान शंभू बॉर्डर के रास्ते दिल्ली पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि प्रस्तावित ट्रेड डील से भारतीय कृषि, डेयरी उद्योग और ग्रामीण आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. इसी मांग को लेकर वे दिल्ली में महापंचायत आयोजित करना चाहते हैं.

शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किसानों के मार्च को देखते हुए पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. प्रशासन ने इलाके में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 लागू कर दी है. सड़क के दोनों ओर भारी बैरिकेडिंग की गई है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है. इसके अलावा खनौरी बॉर्डर और भारतमाला-जम्मू-कटड़ा एक्सप्रेसवे पर भी किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस बल और बैरिकेड्स तैनात किए गए हैं.

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

राजधानी में एक साथ दो बड़े आंदोलनों को देखते हुए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

ये भी पढ़ें: यमुना का जल शेखावाटी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनेगा: सीएम भजनलाल शर्मा


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image