Wednesday, July 1, 2026
HomeLatest News'BJP भगवान राम के नाम पर वोट मांगती है, लेकिन भगवान नहीं...

‘BJP भगवान राम के नाम पर वोट मांगती है, लेकिन भगवान नहीं मानती’,केजरीवाल का सवाल- ढाई साल से राम मंदिर क्यों नहीं गए अमित शाह?

अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आप "सच्ची सनातनी" पार्टी है, जबकि बीजेपी भगवान राम के नाम पर वोट मांगती है, लेकिन उन्हें भगवान नहीं मानती।

Arvind Kejriwal On BJP: राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी(BJP) पर तीखा हमला बोला है. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने आरोप लगाया कि भाजपा ने भगवान राम के नाम का राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया है, जबकि उनकी पार्टी सनातन मूल्यों के प्रति सच्ची श्रद्धा के साथ काम करती रही है.

‘आम आदमी पार्टी सच्ची सनातनी’

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सच्ची सनातनी” है और उसने हमेशा सनातन परंपराओं और आस्था का सम्मान किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा भगवान राम के नाम पर वोट मांगती है लेकिन वह उन्हें भगवान नहीं मानती. केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा भगवान राम के नाम पर वोट मांगती है, लेकिन उनके अनुसार पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने अब तक राम मंदिर में जाकर दर्शन और पूजा-अर्चना तक नहीं की है. उन्होंने कहा कि यदि यह सच है तो यह भाजपा के रवैये पर सवाल खड़े करता है.

जिम्मेदारों को बचाने का लगाया आरोप

आप प्रमुख ने राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि के कथित दुरुपयोग के आरोपों का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि इन आरोपों से देशभर के सनातन धर्म को मानने वाले लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता के बीच इन सवालों का जवाब देना होगा. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो लोग वास्तव में जिम्मेदार हैं, उन्हें बचाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: यश की ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, रुक्मिणी वसंत और कियारा आडवाणी के लुक की हो रही चर्चा


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image